एक्सप्लोरर

वाराणसी में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव, जमात में शामिल महिलाओं को दी थी शरण

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि BHU से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि BHU से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों में दो लोग एक ही परिवार के हैं। इनमें से एक 19 वर्षीय लड़का जबकि एक 21 वर्षीय लड़की है। दोनों पांडे हवेली के पास रहते हैं। इसके अलावा बाकी मदन पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय व नक्की घाट निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ये तीनों लोग दिल्ली में मरकज जमात में शामिल हुए थे। इन तीनों का पहला टेस्ट नेगेटिव आया था और इनके साथ 27 जमातियों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर पर ही रखा हुआ है। सभी संदिग्धों का दोबारा टेस्ट कराया गया जिनमें 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों को अब दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

पांडे हवेली के जिन दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव आया है, उनके घर जमात में शामिल तेलंगाना की 5 महिलाएं दो दिन के लिए रुकी थी। जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी। इसी के अंतर्गत इनके सैम्पल लिए गए थे। इन दोनों को भी दीन दयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया है।

बतादें कि पांडे हवेली और जमात के नए पॉजिटिव व्यक्ति का घर और मस्जिद इस हॉटस्पॉट के बफर जोन में हैं। पहले से मदन पुरा हॉटस्पॉट में एक स्थानीय और एक कर्नाटक का जमात में शामिल व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब ये चार पॉजिटिव भी उसी हॉट स्पॉट में शामिल हैं।

इन पांच मामले सामने आने के बाद वाराणसी में कुल पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई है। जिनमें 5 मरीज ठीक हो गए हैं, एक शख्स की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget