एक्सप्लोरर

बाल सुधार गृह से पांच बाल बंदी फरार, लोहे की ग्रिल काटकर बाहर लगाई छलांग

नौबस्ता के बौद्ध नगर में बाल सुधार गृह बना है। यहां दूसरी मंजिल से रविवार रात लोहे की खिड़की की दो ग्रिल काटकर पांच बाल बंदी भाग निकले।

कानपुर, एबीपी गंगा। नौबस्ता स्थित बाल सुधार गृह से खिड़की की ग्रिल काटकर पांच बाल बंदी फरार हो गए। सोमवार की सुबह गिनती के समय केयरटेकर को बाल बंदी कम मिले तो अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

काट दी लोहे की ग्रिल

नौबस्ता के बौद्ध नगर में बाल सुधार गृह बना है। यहां दूसरी मंजिल से रविवार रात लोहे की खिड़की की दो ग्रिल काटकर पांच बाल बंदी भाग निकले। उन्होंने आरी से लोहे की ग्रिल काटी और कपड़ों को आपास में बांधकर खिड़की के सहारे छज्जे पर उतरे। इसके बाद छज्जे से सटे पेड़ पर चढ़कर नीचे उतरने के बाद फरार हो गए।

गिनती के वक्त हुआ खुलासा

सोमवार की सुबह बाल सुधार गृह में केयर टेकर ने बाल बंदियों की गिनती की तो पांच कम मिले। केयर टेकर ने पहले बाथरुम व अन्य स्थानों पर तलाश कराई लेकिन पांच बाल बंदियों का पता नहीं चला। इसपर सुधार गृह में अफरातफरी मच गई। पुलिस और उच्चाधिकारियों को घटना जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पूछताछ करने पर सुधार गृह में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।

मामले की जांच जारी

फरार बाल बंदियों में एक फतेहपुर, एक नवाबगंज, एक कोहना क्षेत्र, एक सचेंडी व एक बिहार का है। इनमें तीन बाल बंदी चोरी, एक बंदी किशोरी को भगाने व एक को मारपीट के मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। नौबस्ता थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि पांच बाल बंदी के फरार होने की छानबीन कराई जा रही है।

बाल सुधार गृह से पांच बाल बंदी फरार, लोहे की ग्रिल काटकर बाहर लगाई छलांग बाल सुधार गृह से पांच बाल बंदी फरार, लोहे की ग्रिल काटकर बाहर लगाई छलांग

बंदियों के बीच हुई थी मारपीट

बाल सुधार गृह में तीन दिन पहले बाल बंदियों के बीच आपस मे मारपीट हुई थी। इसमें एक किशोर के चेहरे पर काफी चोट आई थी और उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराय गया था। आशंका जताई जा रही कि आपसी मारपीट व कर्मचारियों की कार्यशैली से परेशान होकर बाल बंदी भागे हैं। इस बात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है कि बाल बंदियों के पास लोहे की ग्रिल काटने के लिए आरी कहां से आई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget