एक्सप्लोरर

यूपी में चुनावी माहौल के बीच चित्रकूट में आज से RSS की बैठक, जानें- किन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में धर्मांतरण से लेकर राम मंदिर निर्माण पर भी बातचीत होगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत के ताज़ा बयान को लेकर ये बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है

RSS Meeting in Chitrakoot: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र और प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक आज से चित्रकूट में शुरू होगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित तमाम संघ के बड़े पदाधिकारी इसमे शिरकत करेंगे. आरएसएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हर साल यह बैठक सामान्यत: जुलाई में होती है. यह बैठक कोरोना वायरस के कारण पिछले साल चित्रकूट में आयोजित नहीं हो पायी थी. यह बैठक इस साल चित्रकूट में ही हो रही है. कोरोना के नियमों को देखते हुए संख्या सीमित रहेगी. कुछ कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रूप से व कुछ ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे.

संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 9-10 जुलाई को 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक और सह क्षेत्र प्रचारकों की बैठक चित्रकूट में होने जा रही है. इसमें सरसंघचालक डॉ. भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व सभी पांचों सहसरकार्यवाह उपस्थित रहेंगे. साथ ही संघ के सातों कार्य विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख और सह प्रमुख शामिल होंगे.

12 जुलाई को सभी 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे और 13 जुलाई को विविध संबद्ध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक सामान्यत: संगठनात्मक विषयों पर केंद्रित रहेगी. साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु स्वयंसेवकों द्वारा किये गये देशव्यापी सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

बैठक में धर्मांतरण से लेकर राम मंदिर निर्माण पर भी बातचीत होगी

बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का आकलन करते हुए आवश्यक कार्ययोजना पर विचार होगा. इस दृष्टि से आवश्यक प्रशिक्षण एवं तैयारी पर भी विचार किया जायेगा. अनलॉक की प्रक्रिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे जनजीवन को देखते हुए संघ शाखाओं के संचालन की समीक्षा और योजनाओं पर बैठक में चर्चा की जा सकती है. इस दौरान संघ शिक्षा वर्ग तथा विभिन्न प्रकार के संघ कार्यों का आकलन करते हुए नई योजनाओं पर विचार होगा.

कहा जा रहा है कि बैठक में धर्मांतरण से लेकर राम मंदिर निर्माण पर भी बातचीत होगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत के ताज़ा बयान को लेकर ये बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है. भागवत ने ग़ाज़ियाबाद में कहा था कि हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक है.

यह भी पढ़ें:

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: महिला की साड़ी खींचने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार गिरफ्तार

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मौत की खबर अफवाह, पोते ने कहा- बाबूजी अभी स्वस्थ हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget