एक्सप्लोरर

निकाह के 15 साल बाद शौहर ने तीन तलाक बोल तोड़ा रिश्ता, कहा-नहीं मानता BJP का कानून;केस दर्ज

उत्तराखंड में तीन तलाक कानून बनने के बाद पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। जहां निकाह के 15 साल बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। तीन तलाक कानून बनने के बाद उत्तराखंड में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। जहां सहसपुर थाना क्षेत्र के गांव केदारवाला निवासी शमा ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि निकाह के 15 साल बाद पति ने तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया है। पीड़ित पत्नी ने इसे लेकर अपने शौहर और ग्राम प्रधान को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराया है।

15 साल पहले हुआ था निकाह, दो बच्चे भी हैं

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला केदारावाला गांव की रहने वाली है और शादी के 15 साल बाद उसके पति असलम ने उसे तीन तलाक कहकर छोड़ दिया था। इस महिला के दो बच्चे है।

पत्नी का आरोप, पति मारपीट और जान से मारने की देता था धमकी

पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। कई बार उसे मारपीट कर घर से बाहर भी निकाला। उसका आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया है, तो पति ने उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान पीड़िता को कई जगहों पर चोटें भी आईं हैं।

पत्नी बोलीं, ग्राम प्रधान ने नहीं की कोई मदद

पीड़िता का कहना है कि जब इस बारे में उसने ग्राम प्रधान से शिकायत की, तो वह (पति) भी उसके पीछे पीछे ग्राम प्रधान के घर पहुंच गया और वहां उसने फिर से मारपीट की। जिसके बाद उसने तीन बार तलाक कह कर रिश्ता तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान ग्राम प्रधान ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने जाने का फैसला किया और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले में एसएसपी का बयान

इस मामले पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया, 'पीड़ित महीला की तहरीर पर आरोपित पति असलम और ग्राम प्रधान इमरान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कानून के तहत दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

नहीं मानते तीन तलाक कानून

पीड़िता का ये भी आरोप है कि जब ग्राम प्रधान ने उसके पति के सामने ही कहा कि वे बीजेपी सरकार के बनाए नियम कानून को नहीं मानते। महिला ने बताया कि दोनों ने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता है। तुम्हें जहां जाना है, जाओ। कोई नहीं सुनने वाला है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

वीडियोज

Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट
दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget