एक्सप्लोरर

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना, CM धामी और राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब को दिव्य ऊर्जा का केंद्र बताते हुए सीएम धामी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र और मौसम की कठिनाई के बावजूद हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से पंजप्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा की यात्रा के लिए प्रथम जत्थे को रवाना किया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संगतों के प्रथम जत्थे को बधाई देते हुए उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा की कामना की.

चमोली जिले में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल के कपाट 25 मई को खुलने हैं. हेमकुंड साहिब की इस यात्रा को आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रतीक बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि तीर्थस्थल तक की लगभग 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा हर श्रद्धालु के धैर्य और साहस की परीक्षा है. उन्होंने कहा कि सरकार श्री हेमकुंड साहिब यात्रा को अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. 

सिंह ने प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा यात्रा मार्गों पर की गई तैयारियों की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त यात्रा के मंत्र को अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने का आग्रह किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा हमारे राज्य की धार्मिक और आध्यात्मिक संस्कृति का अनुपम संगम है.”

हेमकुंड साहिब को दिव्य ऊर्जा का केंद्र बताते हुए धामी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र और मौसम की कठिनाई के बावजूद हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं. उन्होंने बताया कि अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के लिए पंजीकरण कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल और सुगम बना रही है.

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने गोविंदघाट में वैली ब्रिज का निर्माण करवाया है और वहां जल्द ही स्थाई पुल का निर्माण भी कराया जाएगा. इस मौके पर हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए संगतों की सफल यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्याालय द्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से तैयार एआई-संचालित चैटबॉट ‘इटरनल गुरु’ के अपग्रेडेड संस्करण का भी प्रदर्शन किया गया, यह चैटबॉट गुरबाणी पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget