एक्सप्लोरर

Firozabad: शिकाहोबाद में 8 महीनों से वेतन ना मिलने पर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में नगरपालिका कर्मचारियों ने शहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया गया है.

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में नगरपालिका कर्मचारियों ने लंबे वक्त से अटकी सैलरी के लिए प्रदर्शन किया. शिकोहाबाद नगरपालिका के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है. अपना वेतन ना मिलने को लेकर कर्मचारियों ने हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी और प्रदर्शन किया. दरअसल शिकोहाबाद नगरपालिका में मुस्कान ज्योति संस्था संबद्ध है और इसके कर्मचारियों से ठेके पर शहर में सफाई का काम कराया जाता है.

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है. इस दौरान कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से सफाई के काम पर भी असर पड़ा. वहीं प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम ने कर्माचारियों से बात की और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

सफाई कर्मचारियों ने कटोरा लेकर मांगी भीख

लंबे वक्त से वेतन ना मिलने से नाराज कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी. इस दौरान कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर भी प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि हमें वेतन नहीं मिल रहा तो भीख मांग कर ही अपने परिवार का पेट भरेंगे.

Shivpal Yadav News: सियासी गलियारों में कयास, बीजेपी का दामन थाम सकते हैं शिवपाल यादव!

8 महीनों से अटका है वेतन-सफाई कर्मचारी

वहीं प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद शिकोहाबाद एस.डी.एम शिवध्यान पांडे ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की. उन्होंने कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कर्मचारियों को समझाबुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया. साथ ही भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों का वेतन जल्द से जल्द बहाल कराया जाएगा. इसके बाद ही सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया.

UP Board Paper Leak: यूपी पेपर लीक कांड में अबतक क्या-क्या हुआ? एक क्लिक में जानें सबकुछ

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget