एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में फायरिंग का नया फैशन! युवाओं ने असलहों संग किया डांस, वीडियो वायरल

युवक रात के अंधेरे में अवैध हथियारों से फायरिंग करते और डांस के दौरान गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

UP News: असलहों के साथ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन आजकल युवाओं का फैशन बनता जा रहा है, उन्हें कानून की भी कोई फ़िक्र नजर नहीं है. कुछ ऐसा ही मामला फिरोजाबाद जनपद में सामने आया है. यहां थाना मटसेना क्षेत्र में अवैध असलहों के साथ फायरिंग और प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में युवक रात के अंधेरे में अवैध हथियारों से फायरिंग करते और डांस के दौरान गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं. एक ही थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग युवकों के वीडियो और फोटो वायरल होने से पुलिस महकमा सकते में है.

बीएस ग्रुप नाम है

वायरल वीडियो में कुछ युवक बीएस ग्रुप के नाम से पहचाने जा रहे हैं, जिनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में युवक अंधेरे में कई राउंड फायरिंग करता दिख रहा है, जबकि दूसरा वीडियो डांस के दौरान फायरिंग का है. इन वीडियो में आधा दर्जन युवक फायरिंग के बाद रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, अवैध असलहों के साथ कई युवकों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, जो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं.

पुलिस जांच में जुटी

थाना मटसेना के प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो पुराने प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. युवकों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है.

लोगों में दहशत

स्थानीय लोगों में इन वीडियो से दहशत का माहौल है. क्षेत्र में अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन और फायरिंग की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत दी जाए ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget