एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में सब पोस्ट मास्टर ने किया 2.67 करोड़ का घोटाला, सरकारी रकम का खेल गया सट्टा

UP News: रेलवे परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर ने ही 2.67 करोड़ रुपये घोटाला कर दिया. मामले में सहायक डाक अधीक्षक ने आरोपी तत्कालीन पोस्ट मास्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Firozabad News: फिरोजाबाद में सरकारी बचत योजनाओं में 2 करोड़ 67 लाख 40000 रुपए की रकम का गबन का मामला सामने आया है. जांच के बाद आरोपी उप डाकपाल के विरुद्ध डाक विभाग ने केस दर्ज कराया है. जिले के टूंडला कोतवाली क्षेत्र के रेलवे जंक्शन स्थित पोस्ट ऑफिस में 2023 में तैनात सब पोस्टमास्टर रवि प्रकाश राठौर ने अलग-अलग सरकारी बचत योजनाओं के दो करोड़ 67 लाख 40000 रुपए का गबन कर उस पैसे को सट्टेबाजी में लगा दिया. 

फिरोजाबाद डाकघर के सहायक अधीक्षक अजय दुबे के मुताबिक फिरोजाबाद के थाना उत्तर अंतर्गत कोटला रोड टापाखुर्द निवासी रवि प्रकाश राठौर टूंडला रेलवे स्टेशन स्थित उप डाकघर में कार्यवाहक सब पोस्ट मास्टर (उप डाकपाल) के पद पर तैनात था. उसने छह जनवरी 2023 से 26 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में सरकारी बचत योजनाओं के 2.67 करोड़ रुपये का गबन कर लिया. पूरे मामले की जानकारी इस वर्ष जनवरी में हुई. तब पूरे मामले की जांच की गई.जांच के दौरान मामला सही पाया गया , इस मामले में सहायक डाक अधीक्षक द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

कई महीने से ड्यूटी पर नहीं आया सब पोस्टमास्टर
उन्होंने बताया कि आरोपी उप डाकपाल पिछले वर्ष मई माह से ड्यूटी पर नहीं आया है. पोस्टऑफिस में एक पोस्टमास्टर, छह लिपिक, छह पोस्टमैन सहित कुल 16 कर्मचारी तैनात हैं. वर्तमान पोस्टमास्टर अनूप शर्मा का कहना है कि पब्लिक द्वारा जमा कराया पैसा सुरक्षित है. सरकारी बचत योजनाओं की धनराशि का गबन हुआ है. वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

सहायक डाक अधीक्षक के मुताबिक आरोपी रवि प्रकाश राठौर ने टूंडला मुख्य डाकघर के अंतर्गत आने वाले टूंडला चौराहा और हजरत पुर डाकघर की बचत योजनाओं की धनराशि का भी गबन किया है. तीन पोस्टऑफिस से किया आरोपी ने करोड़ों का गबन किया है. डाक घर में जमा होने वाली धनराशि को आरोपी ने खातों में जमा न कर खर्च कर लिया. आरोपी ने शुरू में हजारों रुपये और फिर एक से पांच-पांच लाख रुपये निकाले. सर्वाधिक एक बार में आठ लाख रुपये का गबन किया गया.

पुलिस बोली जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
टूंडला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार ने बताया की फिरोजाबाद के सहायक डाक अधीक्षक द्वारा सब पोस्टमास्टर के विरुद्ध तथ्यों के साथ तहरीर दी गई थी, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: होली पर तेज DJ बजाने वालों की नहीं खैर? धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर को लेकर CM योगी ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget