एक्सप्लोरर

Opposition MPs: विपक्षी सांसदों के निलंबन पर शिवपाल यादव की तीखी प्रतिक्रिया, इस्तीफे की दी सलाह

Firozabad News: शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष की मुख्य भूमिका सत्ताधारी सरकार से सवाल करना है. उन्होंने निलंबित सांसदों को सदन से इस्तीफा देने की सलाह दी है.

Opposition MPs Suspended: फिरोजाबाद (Firozabad) पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने विपक्षी सांसदों के निलंबन पर बड़ी बात कही है. उन्होंने निलंबित सांसदों को सदन से इस्तीफा देने की सलाह दी है. शिवपाल यादव ने कहा कि निलंबित सांसद सरकार को चुनाव कराने के लिए बाध्य कर दें. जनता बीजेपी सरकार को सबक सिखा देगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) बीजेपी को हराने का काम करेगा. 

बता दें कि विपक्षी सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का सिलसिला रुक नहीं रहा है. आज (20 दिसंबर) को एक बार फिर सदन की अवमानना के मामले में स्पीकर ने दो विपक्षी सदस्यों सी थॉमस और एएम आरिफ को सस्पेंड कर दिया. कल भी लोकसभा से 49 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था. 

सांसदों के निलंबन पर क्या बोले शिवपाल यादव?

शिवपाल यादव ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष को जरूरी माना जाता है. विपक्ष की मुख्य भूमिका सत्ताधारी सरकार से सवाल करना है. सरकार की गलत नीतियों को उजागर और नाकामियों की आलोचना करना भी विपक्षी दल की जिम्मेदारी है. विपक्षी दलों के सांसद सरकार से अलग राय भी रख सकते हैं. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती है. लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों होते हैं. दोनों के अधिकार और कर्व्यतों का संविधान ने बंटवारा किया है.

बीजेपी सरकार कार्रवाई को जायज ठहराने में जुटी 

लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित होनेवाले विपक्षी सांसदों की संख्या कुल 143 पहुंच गई है. विपक्षी संसद की सुरक्षा में सेंध पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री का जवाब चाहता है. विपक्षी सांसदों की मांग है कि सदन के पटल पर गृहमंत्री अमित शाह या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर बयान दें. बीजेपी सरकार सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई को जायज ठहराने में जुटी है. 13 दिसंबर को संसद पर हमले की बरसी के दिन बड़ी घटना सामने आई थी. दो युवकों ने विजिटर्स गैलरी से कूदकर लोकसभा को धुआं-धुआं कर दिया था. निलंबित सदस्यों को संसद चैंबर, लॉबी, गैलरी में एंट्री की मनाही है. लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी सर्कुलर में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. निलंबित सदस्य संसदीय गतिविधियों जैसे वोटिंग या अन्य कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकेंगे.

Lok Sabha Election: राकेश टिकैत की INDIA गठबंधन को पीएम फेस को लेकर खास सलाह, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget