एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद के प्रेम चौहान बने दिल्ली के देवली से विधायक, पैतृक गांव जाटऊ में जश्न का माहौल

Firozabad के नारखी विकासखंड के गांव के रहने वाले प्रेम चौहान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर देवली सीट से शानदार जीत हासिल की है. उनकी जीत पर गांव  जटाऊ में जश्न का माहौल है.

Delhi Assembly Election Result 2025: फिरोजाबाद के नारखी विकासखंड के गांव जाटऊ में दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद खुशी का माहौल है, गांव के रहने वाले प्रेम चौहान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर देवली सीट से शानदार जीत हासिल की है. दिल्ली की देवली सीट से विधायक बने प्रेम चौहान के पिता 25 वर्ष पूर्व गांव छोड़कर नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे. प्रेम चौहान के नोएडा की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उनके बेटे प्रेम चौहान ने अपनी काबिलियत के दम पर देवली की जनता पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. प्रेम चौहान देवली से विधायक बनने से पहले दो बार इस वार्ड से नगर निगम के पार्षद भी रह चुके हैं. 

फिरोजाबाद के नारखी विकासखंड के जाटऊ गांव के रहने वाले रामदयाल दिवाकर 25 साल पहले गांव छोड़कर दिल्ली रह रहे हैं वहीं उनके बेटे प्रेम चौहान ने नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान करना शुरू किया और दिल्ली में आम आदमी पार्टी से जुड़ गए. जाटऊ निवासी महावीर सिंह ने बताया मेरा भाई राम दयाल नोएडा स्थित कंपनी में काम करता था. भाई के साथ-साथ ही उनका परिवार के लोग करीब 25 वर्ष पूर्व सभी दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे. भतीजा प्रेम सिंह चौहान दिल्ली में रहने के साथ ही वहीं पार्षद का चुनाव भी दो बार जीत चुके हैं.

आप ने दिल्ली की देवली सीट से बनाया था उम्मीदवार
2025 के विधानसभा चुनाव में प्रेम सिंह चौहान देवली विधानसभा से आप के प्रत्याशी थे. भाजपा ने यह सीट गठबंधन लोजपा के खाते में डाल दी थी. इस सीट पर लोजपा पासवान से दीपक तंवर ने चुनाव लड़ा. प्रेम सिंह चौहान 86689 मत पाकर उन्होंने तंवर को 36 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराने का काम किया. दीपक तंवर 50209 मत प्राप्त कर सके. जबकि कांग्रेस से राजेश चौहान को 12211 मत मिले हैं. दिल्ली के देवली विधानसभा से प्रचंड जीत दर्ज करने वाले प्रेम चौहान के गांव में भी जश्न का माहौल रहा उनके परिवार समेत गांव के तमाम लोगों ने गांव के बेटे को विधायक बनने पर जमकर बधाइयां दी और मिठाइयां भी बांटी.

(रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: दिल्ली और मिल्कीपुर में BJP की जीत के बाद मायावती ने याद दिलाया ये वादे, कहा- 'अच्छे दिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget