एक्सप्लोरर

इटावा के बाद अब फिरोजाबाद में श्रीमद् भागवत कथा पर विवाद, प्रशासन ने उखाड़ा पंडाल

UP News: फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है. कथा का आयोजन मानिक चंद्र यादव द्वारा गांव वालों के सहयोग से हो रहा था.

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है. टूंडला तहसील के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव भगवंत गढ़ी में मानिक चंद्र यादव द्वारा गांव के सहयोग से इस कथा का आयोजन कराया गया था. शनिवार को कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकालनी थी लेकिन शुक्रवार की शाम पुलिस ने इटावा में हुए विवाद को देखते हुए इस कथा को रोक दिया. कथा स्थल पर लगाया गया पंडाल भी शुक्रवार  देर रात पुलिस ने उखड़वा दिया.

नगला सिंघी क्षेत्र के गढ़ी भगवंत में होने वाली इस कथा का आयोजन मानिक चंद्र यादव और उनके तीन भाइयों के साथ-साथ गांव के सहयोग से किया जा रहा था.  इस कथा के लिए पास के ही गांव नगला दत्त के रहने वाले  ब्राह्मण मोहित महाराज को कथा वाचन के लिए श्री फल भेंट किया गया था.

प्रशासन ने पंडाल उखड़वाया
दरअसल, शुक्रवार दोपहर होते-होते इटावा में यादव कथावाचकों के अपमान का बदला गढ़ी भगवंत में लेने की अफवाह फैली. आनन फानन में आयोजकों ने कथा वाचक के इनकार के बाद दूसरे कथा वाचक की व्यवस्था की लेकिन प्रशासन ने ऐतिहातन कथा स्थल पर जाकर पंडाल को उखड़वा दिया.

प्रशासन ने कथा के लिए अनुमति लेने के लिए कहा
कथा आयोजक मानिकचंद यादव के मुताबिक श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में लगभग 6.5 लख रुपए का खर्च आ रहा था जिसमें 3 लाख से चार लाख रुपये एडवांस के रूप में चले गए हैं. कथा शनिवार से प्रारंभ होनी थी लेकिन प्रशासन ने कथा पर रोक लगा दी है. प्रशासन द्वारा बताया गया था कि आपके पास भागवत करने के लिए अनुमति  नहीं है, उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर अनुमति लेने के लिए कहा है.

व्यास जी ने कथा करने से किया इनकार
इस मामले में जब कथा व्यास मोहित महाराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार से कथा प्रारंभ होनी थी लेकिन कुछ यादव समाज के लोगों द्वारा यजमान मानिक चंद्र यादव के परिवार से कहा गया कि इटावा में यादव कथावाचक के साथ जो अभद्रता ब्राह्मणों द्वारा की गई है इसका बदला यहां लिया जाएगा. इसके बाद यजमान परिवार पुनीत हो गया जब इसकी खबर मोहित महाराज को लगी तो उन्होंने कथा करने से इनकार कर दिया. हालांकि कथा वाचक मोहित महाराज ने कहा की व्यास गद्दी पर बैठा व्यक्ति किसी जाति का नहीं होता. इटावा की घटना से वह दुखी है हिंदुओं को इकट्ठा करने के लिए जातियां में नहीं बाटना चाहिए.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
वहीं इस पूरे मामले में नगला सिंघी के थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ी भगवंत में आयोजित कथा आयोजन पर किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं थी, इसलिए आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है. अनुमति लेने के बाद कथा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए', संविधान पर RSS नेता के बयान पर BSP चीफ मायावती की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget