एक्सप्लोरर

Firozabad News: गोल्ड ज्वैलरी को लेकर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा, रात डेढ बजे चली एक गोली और...

Firozabad Crime News: सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था रविवार शाम को भी दोनों के बीच गोल्ड ज्वेलरी को लेकर झगड़ा हुआ था.

Firozabad Sucide: यूपी के फिरोजाबाद में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि महिला के पति की गोली लगने से मौत हुई. दोनों के शव उन्हीं के मकान में अलग-अलग कमरों से बरामद किया गए हैं. पुलिस को आशंका है कि यह मामला खुदकुशी का है. पहले पत्नी ने खुदकुशी की होगी और फिर पति ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की तफ्दीश में जुट गई है. 

ये मामला शिकोहाबाद थाना के मेला बाग का है. परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. बीते दिनों में यह झगड़ा बहुत बढ़ चुका था, एक दिन पहले भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद छोटे भाई ने दोनों का शांत करवा दिया था, लेकिन रात को अचानक करीब डेढ़ बजे उन्हें गोली चलने की आवाज आई. परिजन जब दौड़कर कमरे में गए तो देखा कि दीपक की लाश पड़ी हुई थी और खून की धार बह रही थी. इसके बाद जब वो उसकी पत्नी शशि को जगाने कमरे में गए तो देखा कि वो भी मृत पड़ी थी. 

झगड़े के बाद उठाया ये कदम

शिकोहाबाद सीओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि मेला बाला बाग इलाके में पति और पत्नी ने सुसाइड कर लिया है. जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिकोहाबाद हरवेंद्र मिश्रा और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे दोनों ने परिजनों से घटना के बारे में छानबीन की परिजनों से पूछताछ के बाद सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था रविवार शाम को भी दोनों के बीच गोल्ड ज्वेलरी को लेकर झगड़ा हुआ था.

सीओ ने बताया कि दीपक के शव के पास अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है. आशंका है कि पहले दीपक की पत्नी शशि ने किसी तरह खुदकुशी की होगी और फिर दीपक ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ तौर से कहा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Egypt Visit: 'ऐ जाने वफा ये जुल्म ना कर...', पीएम मोदी के अल-हाकिम मस्जिद दौरे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget