एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी से बगावत करना पड़ा भारी? टूंडला नगर पालिका के अध्यक्ष को चुनाव जीतने के बाद मिला ये नोटिस

Firozabad News: भंवर सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से टिकट की मांग की, लेकिन पार्टी का सिंबल न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया.

Tundla Municipality Chairman Notice: उत्तर प्रदेश (UP) के फिरोजाबाद (Firozabad) में बीजेपी (BJP) से बगावत करने के बाद चुनाव लड़कर टूंडला नगर पालिका के अध्यक्ष बने भंवर सिंह (Bhanwar Singh) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. भंवर सिंह को विकास प्राधिकरण ने एक नोटिस दिया है, जिसमें उनसे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है. भंवर सिंह पर आरोप है कि 15 बीघा भूमि पर सड़क डालकर भू विभाजन किया, जो गलत है. भंवर सिंह चुनाव से पहले बीजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष थे और बगावत कर चुनावी मैदान में ताल भी ठोंकी और जीत हासिल की.

भंवर सिंह साल 2012 में बीजेपी में शामिल हुए थे, उस समय उनकी पत्नी रामवती निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर पालिका की चेयरमैन बनी थी. इसी के बाद से लगातार भंवर सिंह टूंडला से बीजेपी का हिस्सा बने रहे और ब्लॉक प्रमुख बनने का मौका भी मिला. अब जब निकाय चुनाव आए, तब भंवर सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से टिकट की मांग की, लेकिन पार्टी का सिंबल न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा. इसके बाद बीजेपी ने पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया.

भंवर सिंह को पहले भी मिल चुके हैं नोटिस

अब चुनाव पूरे हो गए और नगर पालिका चेयरमैन भी भंवर सिंह बन गए हैं, तब उन्हें एक नोटिस विकास प्राधिकरण से मिला. इसमें भंवर सिंह पर बसई रोड स्थित लगभग 15 बीघा भूमि पर सड़क डालकर भू विभाजन का आरोप लगा है और 30 दिन में उसे हटाने के लिए भी कहा गया है. विकास प्राधिकरण के नोटिस के अनुसार चेयरमैन भंवर सिंह को पहले भी नोटिस गए हैं, लेकिन उसका कोई भी जवाब नहीं मिला है इसलिए 15 मई 2023 को जारी नोटिस में प्राधिकरण सचिव ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा गया है.

पूरे मामले पर भंवर सिंह ने क्या कहा?

वहीं इस मामले की जानकारी भंवर सिंह से ली गई लेकिन पहले तो वे घर पर नहीं मिले. फिर उन्होंने फोन पर बताया कि ये कोई राजनीति नहीं है. पहले भी नोटिस मिले हैं और 15 अन्य लोगों को भी नोटिस मिला है, लिहाजा इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए और वे वापस आकर पत्रकारों से बात करेंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: गाजियाबाद में सपा मीडिया सेल के ट्वीट पर FIR दर्ज, पुलिस ट्रांसफर में जाति को लेकर लगाया था ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget