एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: 50 दिन बाद मिला नरकंकाल, परिवार ने बताई ऐसी कहानी, पुलिस भी हैरान

Firozabad News:पुलिस के मुताबिक नगला सिंघी क्षेत्र के रहने वाले अजीत कुमार ने 26 जुलाई को टूंडला कोतवाली मेंअपने चाचा छोटेलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पुलिस ने कंकाल का DNA जांच को भेजा है.

फिरोजाबाद में उस समय हड़कम्प मच गया, जब 50 दिन से लापता छोटेलाल का कंकाल रेले कालोनी की झाड़ियो में मिला. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लेकर पहले DNA जांच कराने की बात कही है.मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक नगला सिंघी क्षेत्र के रहने वाले अजीत कुमार ने 26 जुलाई को टूंडला कोतवाली में अपने चाचा छोटेलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अजीत ने बताया कि छोटेलाल पुत्र किशोरी लाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी एलई, थाना नगला सिंघी, पिछले 9 जून 2025 से लापता हैं. छोटेलाल नोएडा से लौटकर थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला नत्थी में रह रही अपनी पत्नी काजल से मिलने गए थे. तहरीर के मुताबिक, काजल पिछले 2 साल से छोटेलाल को छोड़कर अपने प्रेमी बबलू के साथ नगला नत्थी में रह रही है. परिजनों ने काजल और बबलू पर छोटेलाल को गायब करने का आरोप लगाया है.

रेलवे कालोनी से नर कंकाल बरामद

मुकदमा दर्ज होने के तीसरे दिन, पुलिस ने टूंडला रेलवे जंक्शन के पास बनी रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों से एक नर कंकाल की खोपड़ी बरामद की. कंकाल के पास पड़े कपड़ों को जब अजीत और अन्य परिजनों को दिखाया गया, तो उन्होंने इन कपड़ों से पहचान करते हुए इसे छोटेलाल का कंकाल बताया. हालांकि नर कंकाल का धड़ और अन्य हिस्से झाड़ियों में नहीं मिले हैं.

पुलिस की कार्रवाई और डीएनए जांच

फिरोजाबाद के ASP नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा है.

9 जून से लापता छोटेलाल के परिजनों ने इस पर अपना दावा किया है, लेकिन यह छोटेलाल का नर कंकाल है या नहीं, इसकी पुष्टि डीएनए जांच से ही होगी. नर कंकाल और छोटेलाल के परिजनों का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है.

लव ट्रायंगल का एंगल

तहरीर के मुताबिक इस मामले में लव ट्रायंगल की भी चर्चा जोरों पर है. अजीत ने बताया कि उसकी चाची काजल पिछले 2 साल से चाचा से अलग अपने मायके में अपने प्रेमी बबलू के साथ रह रही थी. काजल की एक बेटी उसके साथ थी, जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि अन्य तीन बच्चे यहां रह रहे थे. परिजनों ने शक जताया है कि छोटेलाल को काजल और बबलू द्वारा गायब कर दिया गया है. हालांकि, पुलिस इस एंगल पर बात करने से बच रही है और कहा है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पूछताछ और पड़ताल के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget