एक्सप्लोरर

फर्जी डॉक्यूमेंट से नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, अधिकारी ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Firozabad News: फिरोजाबाद से एक शिक्षिका के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने पर अब शिक्षिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जिसके बाद फर्जी शिक्षिका पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए है.

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में एका विकासखंड क्षेत्र के सुनारी उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक के पद पर कार्य कर रही एक महिला के विरुद्ध बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

शिक्षिका एका विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौ वर्ष से नौकरी कर रही थी. वहीं सहायक अध्यापिका की सेवाएं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अब समाप्त कर दी हैं. बता दें उसकी नियुक्ति से लेकर अब तक वेतन के रूप में दी गई पूरी धनराशि की भी वसूली की जाएगी. बीएसए ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एका थाने में तहरीर दी है.

फर्जी मार्कशीट के जरिए ली नौकरी
उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सरिता कुमारी की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी. नौ वर्ष तक नौकरी करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग को एक शिकायत के आधार पर पता चला कि सरिता द्वारा नियुक्ति के समय प्रस्तुत टेट 2013 की अंकतालिका फर्जी है. बीएसए ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया.

जिसके बाद इस मामले की रिपोर्ट शासन में की गई. विभाग द्वारा टेट की अंकतालिका का सत्यापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से कराई गई. इसमें पता चला कि सरिता ने टेट में 61 अंक प्राप्त किए थे. जबकि उसके द्वारा प्रस्तुत अंकतालिका में 85 अंक दर्शाए गए थे.

शिक्षिका को भेजा कारण बताओ नोटिस
फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद विभाग ने सरिता को दो मई 2025 को कारण बताओ नोटिस भेजकर इस मामले में जवाब मांगा था, लेकिन उसकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद तीन जून को दूसरा नोटिस देकर बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने और अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए गए थे, जिसके बाद फर्जी शिक्षिका बुलाने पर भी स्कूल में उपस्थित नहीं हुई.

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई है और उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. वहीं शिक्षिका से उसकी नियुक्ति से लेकर अब तक वेतन के रूप में आहरित धनराशि की वसूली करने के आदेश वित्त एवं लेखाधिकारी को दिए गए हैं. एका के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल को आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध थाना एका में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करने के उचित निर्देश दिए गए हैं.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget