एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: BJP पार्षद ऊषा शंखवार का कटोरा आंदोलन, नगर निगम पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप

Firozabad News: फिरोजाबाद नगर निगम के कई वार्डों में नाली, खरंजा, और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान न होने से पार्षद नाराज हैं. ऊषा शंखवार ने पहले लखनऊ में मुंडन कराने की योजना बनाई थी.

फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी को लेकर पार्षदों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वार्ड नंबर 6 की बीजेपी पार्षद ऊषा शंखवार ने विकास कार्य न होने के विरोध में अनोखा तरीका अपनाया. शनिवार को उन्होंने अपने वार्ड में कटोरा लेकर घर-घर जाकर भीख मांगी. इससे पहले वह अन्य पार्षदों के साथ लखनऊ में मुंडन कराने की चेतावनी दे चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से वापस लौटा दिया था.

हैरानी की बात यह है कि नगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान उनका कटोरा चोरी हो गया. इसके बावजूद ऊषा शंखवार ने हार नहीं मानी और कहा कि अब वह झोली में भीख मांगकर अपने वार्ड का विकास कराएंगी.

पार्षदों का लगातार विरोध

फिरोजाबाद नगर निगम के कई वार्डों में नाली, खरंजा, और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान न होने से पार्षद नाराज हैं. ऊषा शंखवार ने पहले अन्य पार्षदों के साथ मिलकर लखनऊ में मुंडन कराने की योजना बनाई थी. आठ पार्षद लखनऊ रवाना भी हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़कर वापस फिरोजाबाद लौटा दिया. इसके बाद ऊषा शंखवार ने शनिवार को अपने वार्ड में कटोरा लेकर भीख मांगकर विरोध जताया.

कटोरा चोरी, फिर भी हार नहीं

ऊषा शंखवार ने बताया कि उनके इस अनोखे विरोध की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त रिषी राज ने उन्हें नगर निगम कार्यालय बुलाया. वहां उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं और नगर आयुक्त ने दो दिन में विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया. लेकिन जब वह नगर आयुक्त से मिलकर बाहर आईं, तो उनका कटोरा चोरी हो चुका था. इस पर ऊषा ने दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि कटोरा चोरी हो गया तो क्या, मैं झोली में भीख मांगकर अपने वार्ड का विकास कराऊंगी.

क्या हैं वार्ड की समस्याएं ?

ऊषा शंखवार के वार्ड नंबर 6 में नाली, खरंजा, और पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त कई बार आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में विकास कार्य शुरू नहीं हुए, तो वह दोबारा भीख मांगेंगी और जरूरत पड़ी तो मुंडन भी कराएंगी.

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त रिषी राज ने कहा कि जिन वार्डों में समस्याएं हैं, वहां विकास कार्य कराए जाएंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड नंबर 6 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में नाली, खरंजा, और पानी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget