एक्सप्लोरर

PM मोदी के चीन दौरे पर अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई क्रोनोलॉजी, सीएम योगी को भी घेरा

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा ये है तथाकथित आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच! चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात वर्षों बाद चीन पहुंचे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस मुलाकात में सीमा विवाद, व्यापार सहयोग, आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा हुई. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी को उसका पांच साल पुराना बयान याद दिलाया. इसके साथ ही अखिलेश ने बीजेपी चीनी चाल की क्रोनोलॉजी का जिक्र करते हुए उसे 10 प्वॉइंट्स में समझाया.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"ये है तथाकथित आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच! चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के लगातार घटते जा रहे काम-कारोबार पर पड़ा है. इससे बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है."

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे:

- पहले चीन अपना माल भारत के बाज़ारों में भर देगा …

- इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर ग़लत हरकत को नज़रअंदाज़ करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे …

- उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा …

- उसके बाद मनमाने दाम पर हर चीज़ सप्लाई करेगा …

- उसके बाद महंगाई-बेरोज़गारी बढ़ाएगा …

- उसके बाद जब महंगाई-बेरोज़गारी ज़्यादा होगी तो सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी कई गुना बढ़ जाएगा …

- उसके बाद दूसरों के सहारे पर चल रही, बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमज़ोर होकर लड़खड़ा जाएगी …

- उसके बाद ख़ुद ही लड़खड़ाती भाजपा की सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पायेगी …

- उसके बाद हमारी भूमि पर चीन अपना क़ब्ज़ा और बढ़ाएगा …

- उसके बाद भाजपा दोहराएगी कि “न कोई…, न कोई…”

हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है- अखिलेश यादव

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-"अगर ये बात ‘ड्रोनवालों’ को समझ नहीं आ रही है तो उप्र में विराजमान ‘बुलडोजर’ वाले प्रवासी जी ही ये सच्चाई समझकर जवाब दे दें कि चीन द्वारा हमारी कितनी जमीन हड़प ली गयी है, क्योंकि उनका मूल निवास स्थान भी तो चीनी कब्ज का शिकार हुआ है. भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गयी है. दिल्लीवाले न सही तो लखनऊ वाले ‘पलायन स्पेशलिस्ट’ ही बता दें कि हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है, वैसे जनता ये बख़ूबी समझती है कि भूमि का पलायन थोड़े ना होता है, जो वो चलकर कहीं चली गयी होगी.

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget