एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: तेज बारिश और आंधी का कहर, आसमानी बिजली गिरने से 2 मनरेगा मजदूर और 1 व्यवसायी की मौत

UP News: प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों ही मनरेगा मजदूर थे. 2 श्रमिक नाले के पास गूल की खुदाई कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. सुबह 5 से ही अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद तेज हवाओं और बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से जनपद के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं. 

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर इलाके के कुतकपुर नालामऊ के पास चल रहे गुल की खुदाई के कार्य के दौरान मनरेगा श्रमिकों के ऊपर आसमानी बिजली गिर गई. इस हादसे में दो मनरेगा श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी और थाना एका क्षेत्र के पवरई गांव में दूध ले जा रहे एक दूध व्यवसाययी के ऊपर आसमानी बिजली गिरने से मौके पर उसकी भी मौत हो गई. 

थाना नसीरपुर क्षेत्र में दो मनरेगा श्रमिकों की मौत 
जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के कुतकपुर गांव में नाले के पास गूल की खुदाई कर रहे मनरेगा श्रमिकों पर आसमान से दैवीय आपदा का कहर इस कदर बरपा कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना नसीरपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के मुताबिक कुतकपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र पुत्र घमंडी लाल 35 वर्ष विष्णु पुत्र रामस्वरूप उम्र 25 वर्ष और देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र उम्र 30 वर्ष मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे थे. इसी दौरान आसमान से गिरी बिजली में सत्येंद्र और विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई. जब देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. 

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और सिरसागंज तहसीलदार सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन की टीम ने श्रमिकों के शवों का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल रविंद्र कुमार को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

आसमानी बिजली गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
आसमानी बिजली के शिकार हुए 45 वर्षीय जयदयाल के घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी. जयदयाल की बेटी की बारात 4 मई को आने को थी लेकिन ठीक दो दिन पहले जयदयाल के घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. जब आज सुबह गांव में दूध इकट्ठा करने के लिए जयदयाल अपने घर से बाइक से निकल रहे थे, इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ जयदयाल के ऊपर आसमान से आपदा आ गिरी और जयदयाल की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद थाना एका पुलिस के प्रभारी निरीक्षक रमित कुमार एवं जसराना तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जनपद में बिजली गिरने से हुई मौतों के मामले में जब जिलाधिकारी रमेश रंजन से बात करने की कोशिश की गई तो, उन्होंने अपर जिला अधिकारी विशु राजा से इस संबंध में बात करने के लिए संदेश भिजवाया. लेकिन फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा द्वारा फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा. 

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- नेहा सिंह राठौर पर FIR कराने वाले शख्स को मिली धमकी, फोन पर कहा- बहुत नेता बन रहे हो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget