एक्सप्लोरर

मासूम मोहित की दर्दनाक मौत से दहला फिरोजाबाद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Firozabad News: मोहित पुत्र दिनेश कूड़ा बीनने का काम करता था. 10 जुलाई की रात को मोहित अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था. तभी आरोपी उसे पैसे देने के लालच में ले गया था और हत्या कर दी थी.

फिरोजाबाद के टूंडला कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा सर्विस रोड स्थित एक निर्माण अधीन दुकान में 13 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एत्मादपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दीपक यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था.

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा टूंडला का रहने वाला मोहित पुत्र दिनेश कूड़ा बीनने का काम करता था. 10 जुलाई की रात को मोहित अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था. इसी दौरान वह मेले में आसपास खड़े लोगों से पैसे मांगने लगा. पैसे मांगने के दौरान ही उसकी मुलाकात आरोपी दीपक यादव से हुई दीपक ने उसे पैसों का लालच देकर उसे एकांत में बुलाया और निर्माणाधीन दुकान की छत पर लेकर चला गया. यहां दीपक यादव ने 13 वर्षीय मासूम के साथ यौन दुराचार का प्रयास किया. इस दौरान 13 वर्षीय मासूम द्वारा दीपक यादव का विरोध किया गया, आरोपी ने मासूम के विरोध पर अपना बल प्रयोग करते हुए उसका मुंह और गर्दन दबा दी. मोहित के विरोध के दौरान दीपक ने उस पर ईट से वार भी किया है और बाद में उसकी शर्ट से उसकी गर्दन में फंदा बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक यादव फरार हो गया. 

72 घंटे में हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से किए गए साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक यादव को 72 घंटे के भीतर खोज निकाला.

लगातार दे रहा था चकमा

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि टूंडला कोतवाली पुलिस एसओजी और सर्विलांस की टीम लगातार इस हत्यारे की तलाश कर रही थी. पुलिस ने इस पर 25000 का इनाम घोषित किया था. मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी एत्मादपुर कोतवाली क्षेत्र में है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा.

दबिश के दौरान हुई मुठभेड़

14 जुलाई की रात हत्यारा दीपक यादव पुलिस की दबिश की सूचना पाकर एत्मादपुर कोतवाली क्षेत्र इलाके से निकलकर ग्रामीण क्षेत्र की लिंक रोड से फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने सूचना के बाद हत्या आरोपी की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली. मोहम्मदाबाद छितरई रोड पर घेराबंदी के दौरान हत्या आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या आरोपी दीपक यादव के दोनों पैरों में गोली लगी. जिसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टीम को मिलेगा सम्मान

एएसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए हत्या आरोपी के विरुद्ध विधि कार्रवाई की जा रही है. पकड़ने वाली पुलिस टीम को आरोपी पर घोषित के नाम से सम्मानित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
Mathura News: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
UPITS 2026: यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख
यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget