एक्सप्लोरर

हरिद्वार महाकुंभ फर्जी टेस्टिंग मामले में फर्म प्रतिनिधियों से हुई पूछताछ, टेस्टिंग लैब को बताया जिम्मेदार

उत्तराखंड में हरिद्वार महाकुंभ फर्जी टेस्टिंग मामले में गुरुवार को करीब छह घंटे तक फर्म प्रतिनिधियों से जांच टीम ने पूछताछ की. यह पूछताछ रोशनाबाद विकास भवन में सीडीओ सौरभ गहरवार के कार्यालय पर हुई.

हरिद्वारः कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में गुरुवार को फर्म प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी के जरिए बनाई गई जांच टीम ने पूछताछ की. जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित विकास भवन में सीडीओ सौरभ गहरवार के कार्यालय पर आरोपित फर्म मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधि, हिसार हरियाणा की नलवा लैब के प्रतिनिधि अपना पक्ष रखने विकास भवन पहुंचे.

जबकि दिल्ली के लालचंदानी लैब के संचालकों ने सोमवार को हरिद्वार आने के लिए कहा है. वहीं मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों से सीडीओ सौरव गहरवार ने अपने कार्यालय में पूछताछ की. प्रतिनिधियों से बंद कमरे में करीब 6 घंटे सीडीओ ने पूछताछ की है. मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों का कहना है कि जांच अधिकारी सीडीओ द्वारा हमें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. हमारे द्वारा सारी जानकारी उन्हें दी गई. हमारी ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है. वहीं जांच अधिकारियों का कहना है कि दोनों लैब के साथ हमारा एग्रीमेंट था. टेस्टिंग करना लैब की जिम्मेदारी थी. इस विषय पर भी जांच की जा रही है. जो एक लाख टेस्टिंग का मामला सामने आ रहा है वो नलवा लैब का है.

टेस्टिंग लैब को बताया गया जिम्मेदार

मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों का कहना है कि मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस ने टेस्टिंग नहीं की है, जिस लैब द्वारा टेस्टिंग की गई है उससे सवाल नहीं किए जा रहे हैं. हमें बिना वजह इस मामले में घसीटा जा रहा है. हमारे जरिए सिर्फ इन दोनों लैब को कार्य करने को दिया गया था.

सीडीओ सौरभ गहरवार का कहना है, 'आज हमारे जरिए मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस और दोनों लैब के प्रतिनिधि आए हैं. उनको पूछताछ के लिए बुलाया था. हमारी ओर से मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई. नलवा लैब से पुलिस द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम द्वारा पूछताछ की गई. 10:30 बजे के करीब से इनसे पूछताछ की गई. इनको कई दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए जबकि दिल्ली के लालचंदानी लैब के संचालकों ने सोमवार को हरिद्वार आने के लिए कहा है.'

फर्जी टेस्टिंग मामले पर एसएसपी के जरिए बनाई गई एसआईटी टीम की ओर से भी जांच की जा रही है. एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस का कहना है कि फर्जी टेस्टिंग मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही हमारी ओर से एसआईटी का गठन किया गया और इस मामले में जांच की जा रही है. हमारे द्वारा फर्जी टेस्टिंग मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, विदेश मंत्रालय ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, पाक से संबंधों को लेकर हम पुराने रुख पर कायम

Jio Phone Next Announced: Reliance Jio और Google लाए नया किफायती 4G स्मार्टफोन Jio Phone Next, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget