एक्सप्लोरर

गोरखपुर: झाड़ू-रस्‍सी के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

गोरखपुर के निजामपुर इलाके में रस्सियों के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इस कदर विकराल रूप ले चुकी थी कि इसे बुझाने में तीन से चार घंटे लग गये. जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 लाख रुपये का सामान रखा था.

गोरखपुर: झाड़ू और रस्‍सी के गोदाम में सुबह शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सीएफओ वीके सिंह के नेतृत्‍व में मोर्चा संभाला और तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग लगने की सूचना के बाद मोहल्‍ले के लोगों की भीड़ भी वहां पर जमा हो गई. संकरे रास्‍ते में गोदाम होने के कारण फायर बिग्रेड टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन, उन्‍होंने आग पर काबू पा लिया.

सुबह मिली आग की जानकारी 

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर में अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. निजामपुर में विकास चौरसिया का ईश्वर चंद्र गुप्‍ता के मकान में किराए पर नीचे झाड़ू और रस्सी का गोदाम है. आग लगने की जानकारी ऊपर रह रहे मकान मालिक ईश्वर चंद्र के परिवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास पता चला, तो उन्होंने सबसे पहले गोदाम मालिक विवेक चौरसिया को फोन कर सूचना दी.

उसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल कर आग लगने की सूचना दी गई. आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग को काबू में करने की कोशिश की. ढाई घंटे की मशक्‍कत के बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया. उन्‍होंने मकान के दूसरे तरफ छत पर चढ़कर खुद ही दीवार तोड़ने में लग गए और आग बुझाने के लिए दिशा-निर्देश दिया.

फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने काबू पाया

आग बुझाने में लगभग 3 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी गोदाम से धुआं निकल रहा था, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया. आग बुझाने में अग्नि शमन की सात गाड़ियों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम के मालिक विकास चौरसिया ने बताया कि सुबह 8.30 बजे के आसपास सूचना मिली. गोदाम में करीब 15 लाख रुपए का झाड़ू और रस्सी रखा हुआ था. काफी माल जल गया है और नुकसान भी हुआ है. नुकसान का अनुमान लगाना अभी मुश्किल है. आग पर काबू होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने का माल जला है और कितना माल सुरक्षित है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी. किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. लेकिन जो माल नुकसान हुआ है, उसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. मौके पर 35 अग्निशमन कर्मियों के साथ 7 गाड़ियों ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस दौरान तिवारीपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही.

ये भी पढ़ें.

बिकरू कांडः एसआईटी की रिपोर्ट में बड़े-बड़े खुलासे, पुलिस और गैंगस्टर का गठजोड़ उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget