एक्सप्लोरर

FIRE In Almora Forest: अल्मोड़ा के जंगलों में धधक रही आग, वन विभाग के अधिकारी दिखा रहे उदासीन रवैया

Uttarakhand News: अल्मोड़ा के जंगलों की आग अब विकराल रूप लेती जा रही है. जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Almora News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग अब विकराल रूप लेती जा रही है. अल्मोड़ा के जंगल मे लगी आग ने दो लोगो की जान ले ली है. जबकि दो लोग इस आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अल्मोड़ा के अवाल ब्लॉक में सुनरा कोट वन पंचायत के अंतर्गत जंगल में आग लगी थी जिसे बुझाने के लिए नेपाली मूल के मजदूरों को बुलाया गया था. इस दौरान दो मजदूरों की आग मे झुलस कर मौत हो गई तो वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलो को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

कुमाऊं फॉरेस्ट चीफ पी के पात्रों से एबीपी लाइव ने इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जहां ये घटना हुई वहां किसी की एक लीसा फैक्ट्री है जहां ये नेपाली मजदूर काम करते थे. जब जंगल की आग वहां तक पहुंची तो इन नेपाली मजदूरों की महिला साथी उस आग में फांस गई जिसे बचाने एक लिए ये नेपाली मजदूर वहां गए और आग बुझाने के प्रयास जुट गए. इस दौरान ये सभी मजदूर आग फंस गए और झुलस गए. इस घटना में दो मजदूरों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों का उपचार सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में किया जा रहा है.

कब पाया जाएगा आग पर काबू
आपको बता दे ये कुमाऊ की पहली घटना है जिसमे जंगल की आग में जलकर दो लोगो की मौत हो चुकी है लेकिन वन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. ऐसे में सवाल वन विभाग के अधिकारियों पर भी उठने लगे हैं कि आखिर जंगल में लगी आग पर कब तक काबू पाया जाएगा. वहीं दो लोगों की मौत पर वन विभाग काफी शांत दिखाई दे रहा है. अभी तक कोई मुआवजे का एलान तक नही हुआ है.

वही जंगल में लगी आग की अगर बात की जाए तो वो बढ़ती ही जा रही है. अल्मोड़ा के डीएफओ ने बताया कि उन्होंने इस घटना में अपने वहा एक केस दर्ज किया है किस के खिलाफ किया है ये नही बताया है लेकिन अल्मोड़ा के डीएफओ के चेहरे के हाव भाव बता रहे थे कि जंगल में लगी आग से उनको कोई फर्क नहीं पड़ा. अगर समय रहते आग पर अभी भी काबू नही पाया गया तो आग बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचा सकती है.  अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर जिम्मेदार कब जंगल में लगी आग को बुझाने की कवायद करेंगे.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में नए प्रयोग कर रहीं मायावती? फिर बदल दिया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget