एक्सप्लोरर

Bareilly Train Fire: बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

Bareilly News: अवध असम एक्सप्रेस में कोई यात्री पटाखे लेकर जा रहा था. ट्रेन के कोच में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में कई यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें भी आई हैं.

Avadh Assam Express Fire: बरेली में मंगलवार को अवध असम एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कोई यात्री पटाखे लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी ने बीड़ी या सिगरेट पी होगी जिससे पटाखों में आग लग गई. चलती ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन में बैठे यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई, इस दौरान कई यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आ गई. 

लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस जैसे ही बरेली जंक्शन पहुंचने वाली थी इसी दौरान एस-2 कोच में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई. चलती ट्रेन से ही कई यात्री कूद गए. हालांकि जिस वक्त यात्री ट्रेन से कूदे ट्रेन की स्पीड काफी कम थी क्योंकि ट्रेन बरेली जंक्शन के पास पहुंचने वाली थी. यात्रियों के ट्रेन से कूदने से उनके हल्की फुल्की चोटें भी आ गई. किसी को भी हॉस्पिटल भर्ती नहीं होना पड़ा. 

डिब्रूगढ़ लालगढ़ एक्सप्रेस के एस-2 कोच में लगी आग

ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अफसर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए. जहां पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल ही आग पर काबू पा लिया. वहीं मौके पर पहुंचे सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि थोड़ी देर पहले कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगी हुई है. गंभीरता को देखते हुए चार गाड़ियों का टर्न आउट लिया गया. यहां पर पहुंचने के बाद देखा कि डिब्रूगढ़ लालगढ़ एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सामान में आग लग गई थी. 

पटाखे ले जा रहा व्यक्ति इमरजेंसी विंडो से भागा

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि कोई यात्री अवैध रूप से पटाखे ले जा रहा था. किसी ने बीडी पी होगी, जिस वजह से आग लग गई. आग को बुझा दिया गया है. इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. इसमें जीआरपी की मदद से बोगी को खाली कराकर निरीक्षण कराया गया कि कोई और तो पटाखे नहीं ले जा रहा है. जीआरपी ने क्लीयर कर दिया तो गाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई है. जो व्यक्ति पटाखे ले जा रहा था, वह व्यक्ति इमरजेंसी विंडो से अपना सामान लेकर भाग गया है. फिलहाल जीआरपी उसकी तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Haldwani Fire: हल्द्वानी में दीपावली की रात बड़ा हादसा, टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget