एक्सप्लोरर

Haldwani Fire: हल्द्वानी में दीपावली की रात बड़ा हादसा, टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले

Haldwani News: पुलिस ने बताया कि कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी थी. तब छह लोग अंदर सो रहे थे. टेंट हाउस का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है.

Haldwani Fire News: उत्तरांखड के हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया. टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है. यहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे. आग लगने के बाद कर्मचारी भाग नहीं पाए, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक

सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. आग से दुकान का सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

कमरे में सोए हुए थे 6 लोग

उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि घटना के बाद कमरे में छह लोग सोए हुए थे. आग लगने के बाद कमरे में लोगों को उठाने का प्रयास किया गया. यह सभी कुमाऊं टेंट हाउस के कर्मचारी थे. मरने वालों की पहचान कृष्णा, रोहित व रवींद्र के रूप में की गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. 

बता दें कि, छोटी दिवाली के दिन भी राज्य में आग लगने की घटना सामने आई थी. जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से ये आग लगी थी. जिसने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था. इस हादसे में घर का सामान जलकर राख हो गया था.

ये भी पढ़ें- 

Basti Fire: बस्ती में घर में लगी भीषण आग, 44 बकरियों की जलकर मौत, घर का सामान भी हुआ स्वाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget