नोएडा: बरौला की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू
नोएडा के बरौला में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई. दमकल की एक दर्जन गाड़ियों में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा जिले के सेक्टर 49 बरौला में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई. आग ने इलाके की कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग बरौला इलाके के स्लम एरिया में लगी थी. आग लगने की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू करने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
थाना सेक्टर-49 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत बरौला की झुग्गियों में लगी आग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 12 दमकल गाड़ियों और फायर फाइटर्स ने सीनियर अधिकारियों के पर्यवेक्षण में आग पर काबू पा लिया है। @Uppolice @CP_Noida @dgpup @CMOfficeUP pic.twitter.com/5g0Y9LwZ9Z
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) May 4, 2021
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली. हालांकि आग के कारण कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई.
ये भी पढ़ें:






















