एक्सप्लोरर

जामा मस्जिद मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

शुक्रवार आधी रात मस्जिद से लोग इबादत करके निकल रहे थे तभी कुछ लोगों ने जामा मस्जिद मार्केट की कुछ दुकानों से धुंआ उठते देखा। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगीं।

आगरा, एबीपी गंगा। थाना मंटोला के अंतर्गत शुक्रवार आधी रात करीब ढाई-तीन बजे जामा मस्जिद मार्केट में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग के तांडव से मार्केट में दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई। जैसे ही दुकानदारों को सूचना मिली लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। दमकल की दस गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों को अब तक पता नहीं चल सका है।

दुकानों से निकल रहा था धुआं

शुक्रवार आधी रात मस्जिद से लोग इबादत करके निकल रहे थे तभी कुछ लोगों ने जामा मस्जिद मार्केट की कुछ दुकानों से धुंआ उठते देखा। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगीं। विस्‍फोट की आवाज आने लगी। लोगों ने तुरंत चिम्‍मन चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया और दमकल की गाड़ियां बुलाईं।

...तो भयावह होती स्थिति 

आग की सूचना दुकानदारों तक पहुंची तो वो बदहवास होकर दौड़े चले आए। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे और उधर दुकानदार अपने जीवन की जमापूंजी को स्‍वाहा होते देख बदहवास हो रहे थे। कई दुकानदार आग में कूदकर दुकान में रखा सामान निकालने का प्रयास करने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्‍हें रोका। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू तो पा लिया गया। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया क्योंकि मार्केट के पीछे की ओर कपड़ा बाजार है यदि आग बढ़ती तो स्थिति और अधिक भयावह हो सकती थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget