एक्सप्लोरर

जयाप्रदा पर शर्मनाक बयान देकर बुरे फंसे आजम, रामपुर में दर्ज हुई FIR

आपको बता दें कि उनके खिलाफ शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आजम खान ने कल शाहबाद में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा था जयाप्रदा जो अंडरवियर पहनती है, उसका रंग खाकी है।

लखनऊ,एबीपी गंगा। विवादित बयान देकर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मुश्किल फंसते नजर आ रहे हैं। रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा पर आजम ने बेहद आपत्तिजनक बात कही थी। अब इस मामाले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

आपको बता दें कि उनके खिलाफ शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आजम खान ने कल शाहबाद में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा था जयाप्रदा जो अंडरवियर पहनती है, उसका रंग खाकी है।

इस मामले को चुनाव आयोग ने भी गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने वीडियो मॉनीटिरिंग टीम के प्रभारी से मामले की जांच कराई। जांच के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है । इस टीम के प्रभारी महेश कुमार गुप्ता ने शाहबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ ही महिला के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। आजम खान के खिलाफ नामांकन कराने के बाद से अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग भी हुआ सक्रिय

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आजम खान के बयान को अपमानजनक बताया। इस बयान को लेकर महिला आयोग आजम खान को नोटिस भेजने की तैयारी कर चुका है। महिला आयोग ने चुनाव आयोग से आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है।

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी आजम खान के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है। राज्य महिला आयोग इस संबंध में आजम को नोटिस जारी करेगा। एबीपी गंगा से फोन पर बातचीत में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा उनका ये बयान बेहद शर्मनाक है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

आजम खान का बयान

रविवार को शाहबाद में एक चुनावी रैली के दौरान आजम खान ने जया प्रदा पर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होनें कहा कि जिसको अंगुली पकड़कर हम रामपुर लाए। रामपुर की गलियों और सड़कों से पहचान कराई। किसी का कांधा नहीं लगने दिया, किसी को छूने नहीं दिया, गंदी बात नहीं करने दी। दस साल प्रतिनिधित्व कराया। शाहबाद वालों, रामपुर वालों उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लग गए, लेकिन मैं 17 दिन में पहचान गया कि वह खाकी नेकर पहनती हैं।

आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगे

जयाप्रदा ने आजम खान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस शख्स के चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा शख्स जीतता है तब लोकतंत्र का क्या होगा। बेहद नाराज नजर आ रही है जयाप्रदा ने कहा कि महिलाओं को कहां जाना चाहिए, क्या वे मर जाएं? वे यहीं नहीं रुकी आजम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो कितना ही डरा लें, मैं डरनेवाली नहीं हूं। वो सोचते होंगे कि मैं रामपुर छोड़कर चली जाऊंगी लेकिन ऐसा नहीं होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget