एक्सप्लोरर

Unnao: कथित पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत मामले में तीन पुलिस वालों के खिलाफ FIR दर्ज, प्रभारी सस्पेंड

उन्नाव में पुलिस वालों द्वारा सब्जी बेचने वाले की कथित पिटाई से मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है. इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है.

उन्नाव: उन्नाव जिले में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के लिये कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने पर हुई सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में दो सिपाहियों और एक होमगार्ड समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज की गई है, जिसमे सिपाही विजय चौधरी, सिपाही सीमावत व होमगार्ड को नामजद किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार किशोर फैसल के परिजनों का आरोप है प्रभारी निरीक्षक के सामने उसे पीट पीट कर मर डाला गया.

आरक्षी सस्पेंड, होमगार्ड की सेवा समाप्त

पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और एक होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी गई है. घटना शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में हुई जहां 17 वर्षीय किशोर फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था.

आरोप के अनुसार कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही ने किशोर को पकड़ लिया और कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गया, जहां किशोर की मौत हो गई. पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा व पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ रोड क्रॉसिंग पर जाम लगा दिया.

पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि फैसल की मृत्यु के मामले में आरोपी आरक्षी विजय चौधरी और सीमावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था तथा होमगार्ड सत्यप्रकाश को सेवा से अवमुक्त कर दिया गया है.

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात मार्ग अवरुद्ध कर दिया था जो देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने पर खुल पाया. अधिकारियों ने किशोर के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें शहरी आवास योजना के अंतर्गत को एक आवास दिलाया जाएगा. मृतक किशोर के घर के किसी एक व्यक्ति को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित करवा कर नौकरी दिलाने में मदद की जाएगी.

सिर पर चोट लगने से हुई मौत

बांगरमऊ में सब्जी विक्रेता किशोर की पुलिस पिटाई से मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उन्नाव के पुलिस प्रवक्ता व सोशल मीडिया सेल प्रभारी उप निरीक्षक जुल्फिकार अली ने बताया मृत्यु का कारण सिर में चोट है. किन कारणों से किशोर के सिर में चोट आई है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें.

Lockdown in UP Extended: योगी सरकार ने लिया फैसला, 31 मई तक राज्य में बढ़ा आंशिक कर्फ्यू  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget