एक्सप्लोरर

Prayagraj News: यूपी के पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज, समर्थक छात्रों पर भी दो मुकदमें, जानें- मामला?

Amitabh Thakur News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 19 जुलाई को वो यूनिवर्सिटी में छात्रों के धरने का समर्थन करने पहुंचे थे.

Allahabad Central University: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना इजाजत के धरना प्रदर्शन करने और हंगामा करने के आरोप में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) के खिलाफ केस दर्ज कराया है. अमिताभ ठाकुर यूनिवर्सिटी में चल रहे छात्रों के धरने का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे. जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एंट्री नहीं मिलने पर उन्होंने गेट पर ही अपने समर्थक छात्रों के साथ धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा. यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह ने उनके खिलाफ प्रयागराज (Prayagraj) की कर्नलगंज कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है.

पूर्व आईपीएस अमित ठाकुर के साथ उनके कई समर्थक छात्रों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 143, 186, 188 और 283 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. अमिताभ ठाकुर के साथ ही उन्हें बुलाने वाले छात्रों के खिलाफ भी अलग से एफआईआर दर्ज की गई है. यूनिवर्सिटी की शिकायत पर छात्रों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

अमिताभ ठाकुर पर आरोप

अमिताभ ठाकुर पर आरोप हैं कि यूनिवर्सिटी में एंट्री नहीं मिलने पर उन्होंने बिना इजाजत के अपने समर्थक छात्रों के साथ गेट पर ही जमकर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने समर्थक छात्रों के साथ जबरन यूनिवर्सिटी के यूनियन भवन में जाने के लिए गेट के अंदर घुसने की कोशिश की. जिसकी वजह से काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा और यूनिवर्सिटी के अंदर अराजकता माहौल हो गया और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बढ़ गया था. 

दरअसल कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी में मीडिया स्टडीज के छात्र आशुतोष कुमार दुबे की मौत हो गई थी, जिसके बाद छात्र इस घटना का विरोध कर रहे थे. 19 जुलाई को अमिताभ ठाकुर भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे, जिसके बाद यहां बवाल हो गया था. 

ये भी पढ़ें- Abbas Ansari: 'जो हमारे दल में आता है उसे हम ठीक कर लेते हैं..', अब्बास अंसारी पर BJP MLA केतकी सिंह का बयान
 

 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget