एक्सप्लोरर

Abbas Ansari: 'जो हमारे दल में आता है उसे हम ठीक कर लेते हैं..', अब्बास अंसारी पर BJP MLA केतकी सिंह का बयान

UP Poliltics: बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि सपा पिछड़ों के साथ न्याय तो छोड़िए उनके साथ अन्याय करती है.

Abbas Ansari News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के नेतृत्व वाली सुहेलदेव समाज पार्टी एनडीए (NDA) में शामिल हो गई है. माना जा रहा है कि राजभर के आने से पूर्वांचल में बीजेपी (BJP) और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है. राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उनके साथ माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) भी बीजेपी के साथ आ गए हैं, जो सुभासपा से विधायक हैं. इसे लेकर अब बलिया (Ballia) के बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह (Ketki Singh) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमारे दल में जो आता है हम उसे ठीक कर देते हैं. 

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि राजभर ने जो फैसला लिया है वो एकदम सही है. समाजवादी पार्टी जो सपने दिखाती है उसके सब्जबाग में वो उनके साथ चले गए थे और जब वो वहां गए तो पता चला कि सपा पिछड़ों के साथ न्याय तो छोड़िए, हमेशा से ही जब भी ये सरकार में आई है पिछड़ों के साथ अन्याय करना, उनकी गाय-भैंस खोलना, ये सब पिछड़ो के साथ ही करती आई है. ओम प्रकाश राजभर को ये बात समझ आ गई, इसलिए वो वापस आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. 

अब्बास अंसारी को लेकर बोलीं बीजेपी विधायक

इस दौरान जब बीजेपी विधायक से पूछा गया कि राजभर के आने के साथ अब बीजेपी के साथ उनके विधायक अब्बास अंसारी भी आ गए हैं तो उन्होंने कहा कि देखिए हमारे दल में जो भी आता है हम उसकी मानसिकता ठीक कर लेते हैं. हमारी पार्टी में कोई अपराधी शामिल नहीं हो सकता है, जहां तक अब्बास अंसारी की बात है तो जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक वो अपराधी नहीं होता. उन्होंने कहा कि व्याक्ति से ऊपर दल होता है और दल से ऊपर देश होता है. मेरा दल हमेशा देश के प्रति समर्पित है. जो भी फैसला लिया गया है वो सोच समझकर ही हुआ होगा. 

ये भी पढ़ें- UP News: आज से यूपी में 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' अभियान होगा शुरू, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम योगी ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget