एक्सप्लोरर

बागपत में भी फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला ऐसे खुला

बागपत में भी फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन कुमार मिश्र ने बड़ौत कोतवाली में दर्ज उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बागपत: यूपी के 25 कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ बागपत में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन कुमार मिश्र ने बड़ौत कोतवाली में फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

अनामिका शुक्ला नाम की विज्ञान विषय की अध्यापिका की नियुक्ति 31 दिसंबर-2019 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ौत में हुई थी. मानदेय देने की बात आई तो जनवरी-2020 के मानदेय के लिए अनामिका शुक्ला ने व्हाटसएप से अपना बैंक एकाउंट विद्यालय की लेखाकार सोनिया रानी को व्हाटसएप पर ही उपलब्ध करा दिया. मानदेय ट्रांसफर करते समय गलती से खाता नंबर गलत हो गया, जिसके कारण अनामिका का 22,810 रुपए मानदेय खाते में नहीं जा सका. अनामिका का बैंक अकाउंट नंबर ये 3678001700118183 था, जबकि इस अकाउंट के स्थान पर मानदेय इस नंबर पर 3678001700118133 भेजा दिया गया। यानी एकाउंट के बाद में 83 के स्थान पर 33 हो गया.

Anamika-Shukla3

जांच शुरू हुई तो मचा लखनऊ तक हंगामा

विद्यालय की लेखाकार सोनिया रानी ने अनामिका शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराए बैंक खाते 3678001700118183 की पासबुक की प्रविष्टि देखी, तो 18 फरवरी-2020 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 22,000 रुपए की धनराशि उसमें जमा हुई मिली. यह बात विद्यालय में दूसरे स्टॉफ को पता चली, तो शक गहरा गया और तुरंत लेखाकार सोनिया ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संगीता शर्मा को इस बात की जानकारी दी. जिला समन्वयक ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इस बारे में बालिका शिक्षा यूनिट राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ को अवगत कराया, तो वहां से जांच के निर्देश मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मेरठ को भेजे गए.

Anamika-Shukla

बुलाया था प्रमाण पत्रों के साथ, भेज दिया त्याग पत्र

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, मेरठ ने 12 मार्च को विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिए कि 13 मार्च को अध्यापिका अनामिका शुक्ला को समस्त प्रमाण पत्रों के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित किया जाए. निर्देशों की एक प्रति अनामिका को भी भेजी गई, चूंकि आठ मार्च को होली का त्योहार था, इसलिए विद्यालय की अध्यापक और अध्यापिका अवकाश पर अपने घरों को चले गए थे. विद्यालय की वार्डन ने 12 मार्च को कई बार अनामिका शुक्ला को फोन किए और यह बताना चाहा कि उसे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में उपस्थित होना है, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया.

जिसके बाद वार्डन ने अनामिका शुक्ला के व्हाटसएप पर हुए 13 मार्च को प्रमाण पत्रों के साथ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा. अनामिका शुक्ला सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में तो उपस्थित नहीं हुईं, बल्कि उसने घर से ही 13 मार्च को ही जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संगीता शर्मा को व्हाटसएप पर अपना त्याग पत्र भेज दिया, जो पत्र भेजा उस पर 12 मार्च-2020 अंकित था यानी त्याग पत्र 12 मार्च को ही लिख लिया था.

Anamika-Shukla1

अनामिका को बागपत में नहीं हुआ मानदेय का भुगतान

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुकदमे में उल्लेख किया है कि अनामिका शुक्ला को एक भी माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. यह मुकदमा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर दर्ज हुआ है. अनामिका शुक्ला के खिलाफ धारा 409 व 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है.

बागपत की अनामिका असली या फर्जी

बागपत में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला असली हैं या फर्जी है, इस बात का खुलासा उस वक्त होगा जब अनामिका पुलिस के सामने होंगी.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला,कहा-69 हजार शिक्षक भर्ती मामला यूपी का व्यापमं घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget