एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: टेलीफोन एक्सचेंज इमारत में लगी आग, 20 लोगों को बाहर निकाला गया, 40 फंसे

Mumbai Fire मुंबई में एमटीएनएल की बिल्डिंग में आग लगी है। बताया जा रहा है कि इस इमारत की छत पर करी 100 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मुंबई, (भाषा)। मुंबई में सोमवार को एक टेलीफोन एक्सचेंज इमारत में आग लग गई। इमारत की छत पर हवाई सीढ़ी की मदद से 20 लोगों को बाहर निकाला गया। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि वहां फंसे करीब 40 लोगों को भी बाहर निकालने की कोशिश जारी है। इनमें से ज्यादातर लोग नौवीं मंजिल की छत पर हैं। यह इमारत उपनगरीय बांद्रा में स्थित है। आग बुझाने की कोशिश के दौरान धुएं की चपेट में आए दो कर्मियों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारी ने बताया कि तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है और इमारत की छत पर सभी लोग सुरक्षित हैं । उन्हें जल्द ही वहां से बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक उन लोगों के बारे में चीजें स्पष्ट नहीं हैं जो तीसरी और चौथी मंजिल पर हैं। एक महिला ने बताया, ‘‘ हम लिफ्ट की मदद से पांचवीं मंजिल से आए। हमने अग्निशमन सेवा कर्मियों को कुछ लोगों को धुएं से भरी इमारत से बाहर निकालते हुए देखा।’’ वहीं इमारत से सुरक्षित बाहर निकलने वाली एक महिला ने कहा, ‘‘ जब हमें आग के बारे में जानकारी मिली तो हम सीढ़ियां खोजने लगे लेकिन घने धुएं की वजह से दिखाई देना लगभग बंद सा हो गया था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ हमने अपने कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिया थे। दमकल कर्मी आए और उन्होंने हमें बचाया। हमें जिस मंजिल से बचाया गया है, वहां अब भी छह . सात लोग हो सकते हैं।’’ एमटीएनएल की इमारत में अपराह्न तीन बजे आग लग गई थी। यह इमारत उपनगरीय बांद्रा में स्थित है और यह दमकल सेवा केंद्र के पास ही स्थित है। उन्होंने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल के 14 वाहन और एक रोबोट वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य उपकरण आग को बुझाने के काम में लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का काम और बचाव अभियान जारी है। इमारत की ऊपरी मंजिल और छत पर लोग फंसे हैं, उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है। समाचार चैनलों के फुटेज में इमारत से धुआं निकलता हुआ दिख रहा है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget