एक्सप्लोरर

UP News: अतीक अहमद के परिवार का खत्म नहीं हुआ आतंक, जेल में बंद बेटे अली अहमद ने मांगी रंगदारी, 24 घंटे में दो FIR

Prayagraj News: असद कालिया के गुर्गों की तरफ से 10 लाख की फिरौती नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जाती है. वाशिक जाफरी की शिकायत पर अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर मामला दर्ज किया गया है.

UP News: माफिया से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के बाद भी परिवार और गुर्गों का आतंक जारी है. हत्या के बाद कहा जा रहा था कि उत्तर प्रदेश से रंगदारी उद्योग खत्म हो चुका है. अतीक क बेटा अली अहमद के जेल से गैंग चलाने का खुलासा हुआ है. प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने  24 घंटे के अंदर दो एफआईआर दर्ज की है. अली अहमद पर जेल में रहते हुए लग-अलग लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप है. रंगदारी मांगने के दोनों मामले करेली थाने में दर्ज हुए हैं.

रंगदारी उद्योग पर कब तक लगेगा ब्रेक?

पहला मुकदमा करेली निवासी मोहम्मद अफजल ने दर्ज कराया है. अफजल की शिकायत पर माफिया अतीक के बेटे अली और अन्य लोगों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ. धारा 447, 341, 307, 386, 323, 504, 506 और 120 B के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है. 7 अगस्त को अफजल और भतीजे पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया था. मारपीट के बाद बदमाशों ने जेल में बंद अली भाई और असद कालिया को 30 लाख रुपए की रंगदारी या प्लॉट देने की मांग की. मोहम्मद अफजल ने अली अहमद के गुर्गों से जान का खतरा भी बताया. दूसरा मुकदमा पूर्व विधायक आसिफ जाफरी के भाई वाशिक जाफरी ने करेली थाने में दर्ज कराया है. उन्होंने भी अली अहमद पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया.

अतीक अहमद का बेटा जेल से चला रहा गैंग

आरोप है कि अली अहमद का गुर्गा असद कालिया ने जेल में रहते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग की. असद कालिया के गुर्गों की तरफ से 10 लाख की फिरौती नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जाती है. वाशिक जाफरी की शिकायत पर अतीक अहमद के बेटे अली अहमद, गुर्गे आसाद कालिया और इमरान पर आईपीसी की धारा 387 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है. अतीक अहमद का बेटा अली अहमद इन दिनों प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. अफसरों का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. अतीक अहमद की हत्या के बाद भी परिवार और गुर्गों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है. 

Bijnor Road Accident: बिजनौर में दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर, खिड़की काटकर निकाले गए यात्री, 10 बुरी तरह जख्मी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget