एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में भी नहीं मान रहे लोग, दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस पर भी हमला; 100 नामजद

लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर निकलने को भी मना किया गया है लेकिन यहां दो पक्षों ने मामूली बात को लेकर झगड़ा कर लिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। फिलहाल, मामले में 100 लोगों को नामजद कर लिया गया है।

सहारनपुर, एबीपी गंगा। देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के मद्देनजर लॉकडाउन है। इस दौरान लोग घरों में रहने को मजबूर हैं लेकिन इस दौरान भी कुछ लोग झगड़ों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव पहलवानपुर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ एक पक्ष की महिलाओं ने बदतमीजी की और पुलिस पार्टी पर हमला किया। जिसमें थाना सरसावा थानाध्यक्ष, सिपाही और महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस के साथ दूसरे पक्ष की महिलाओं ने बदतमीजी की और पथराव भी किया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से 35 से 40 लोग नामजद हैं और अन्य लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget