एक्सप्लोरर

गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में भी हुई तोड़फोड़

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और बीजेपी कार्यकतार्ओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. बीजेपी नेता और किसान दोनों ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

BJP workers and farmers at Ghazipur Border: कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को सात महीने हो चुके हैं. इसी बीच यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह किसानों और बीजेपी कार्यकतार्ओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. इसमें गाड़ियों में तोड़ फोड़ और कुछ लोगों के चोट लगने का दावा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे करीब बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता बीजेपी नेता अमित वाल्मीकि के स्वागत में आंदोलन स्थल के पास मौजूद थे, ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया जा रहा था. इसी दौरान किसानों ने भी इस बात पर आपत्ति जताई और उनको काले झंडे दिखाना शुरू कर दिए. देखते ही देखते दोनों गुटों की बीच मारपीट शुरू हो गई.

बीजेपी एक कार्यकर्ता ने बताया, हम अपने नेता का स्वागत कर रहे थे और तभी कुछ लोग आए और उनके हाथों में लोहे के डंडे वगैरह थे. उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने करीब 70 से 80 गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. बीजेपी रनिता सिंह महानगर उपाध्यक्ष ने कहा, बीजेपी नेता अमित वाल्मीकि के स्वागत में हम शांतिपूर्ण खड़े हुए थे. उसी दौरान टिकैत के समर्थक हथियार लेकर आए और हमारी बहनों के साथ मारपीट की, जिससे कई महिलाएं चोटिल हो गईं हैं.

एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं दोनों पक्ष

दूसरी ओर किसानों का आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पहुंच किसानों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तभी किसानों और उनके बीच मारपीट हुई. किसानों द्वारा ये भी कहा जा रहा है कि, भाजपा कार्यकता गाली-गलौच कर रहे थे. किसानों ने इसपर अप्पति जताई तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. जिसके बाद ये घटना हुई. 

भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बताया, भाजपा के कुछ कार्यकर्ता झंडे लेकर आंदोलन स्थल पहुंचे हुए थे. उसी दौरान किसानों के बीच मारपीट हुई, हम पुलिस को इस घटना की शिकायत देंगे. हमारे ऊपर आक्रमण हो और हम शिकायत न दें, ऐसा नहीं हो सकता.

गाजियाबाद इंदिरापुरम के सीओ अंशु जैन ने बताया, बॉर्डर पर धरना पहले से ही चल रहा है. बीजेपी के एक नेता का काफिला आंदोलन स्थल से गुजर रहा था, उन्ही के स्वागत में कुछ कार्यकर्ता यहां मौजूद थे. किसानों और उनके बीच ये विवाद हुआ. एक दो गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ हुई है.

यह भी पढ़ें-

आज रिटायर होंगे यूपी के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, कौन बनेगा नया पुलिस मुखिया, लिफाफे में बंद 3 आईपीएस की किस्मत

Zila Panchayat Adhyaksh Election: 21 सीटों पर निर्विरोध जीते बीजेपी कैंडिडेट, सपा के खाते में गई महज एक सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget