एक्सप्लोरर

Maharajganj News: शिकार की तलाश में गांव में पहुंचे तेंदुए ने पिता-बेटी को किया बुरी तरह घायल, रेस्क्यू टीम पर भी बोला हमला

Leopard Attack: यूपी के महाराजगंज में घर में घुसकर एक तेंदुए ने पिता और बेटी पर हमला कर दिया. शोर मचाने के बाद तेंदुआ पास की दीवार के पीछे छिप गया. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.

Leopard Attack In Maharajganj:  यूपी के महराजगंज जिले (Maharajganj District) में एक शख्स के घर में तेंदुआ (Leopard) घुस गया और फिर घर में मौजूद पिता और बेटी पर हमला बोल दिया. ये मामला  यहां के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के मधवलिया वन रेंज (Madhavaliya Forest Range) से सटे किशनपुर गांव का है. शोर मचाने के बाद तेंदुआ पास के टावर की चारदीवारी के अंदर जाकर छिप गया. वहीं दूसरी तरफ तेंदुए के हमले में घायल पिता-पुत्री को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया. जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

तेंदुए ने किया पिता-पुत्री पर हमला
ग्रामीणों की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वन विभाग (Forest Department) की ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील ही कर रही थी कि तेंदुए ने रेस्क्यू टीम (Rescue Team) पर भी हमला बोल दिया. खबर के मुताबिक ये तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से भटक कर किशुनपुर गांव पहुंच गया, जिसके बाद वो गांव के निवासी सुभाष मद्देशिया (45) के घर में घुस गया.
थोड़ी देर बाद तेंदुआ घर के पीछे केले के पास चारपाई पर सोई लड़की अंबिका के पास पहुँच गया. जैसे ही लड़की ने तेंदुए से बचने के लिए शोर मचाया, बाघ ने उस पर हमला बोल दिया. बेटी की आवाज सुनकर पिता भी जब उसे बचाने पहुंचे तो वो भी तेदुंए के हमले का शिकार बन गए. इसके बाद वो पास के टावर की चारदीवारी में घुस छिप गया.
 
 
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
गांववालों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. वन विभाग की टीम जब गांववालों को शांत करने की कोशिश कर रही थी तो तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर भी हमला बोल दिया. इस बारे में बात करते हुए मधवलिया रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेस्क्यू टीम सारा सामान लेकर मौके पर पहुंच चुकी है. तेंदुआ लोगों की भीड़ देखकर बदहवास है. इसलिए टीम लोगों को मौके से हटाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश कर रही है. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget