एक्सप्लोरर

UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को जमकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

रायबरेली में दबंग राम आसरे और राजाराम के बीच विवाद चल रहा था. वहीं, दबंद रामआसरे राजाराम की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था. इसके विरोध करने पर रामआसरे ने पिता पुत्री की पिटाई कर दी.

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि, वो खुलेआम एक लड़की के साथ छेड़खानी करते हैं और जब परिवार विरोध करता है तो पिता व पुत्री पर हमला बोल देते हैं. हमले से जहां बेटी की आंख से लगातार खून बह रहा है, वहीं, पिता का भी सिर दबंगो ने खोल दिया. पीड़ितों ने थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने उनका मुकदमा लिख कर मौके पर टीम को रवाना कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली. जबकि क्षेत्राधिकारी नगर के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है. 

दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

भदोखर थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में रहने वाले राजाराम का किसी बात को लेकर राम आसरे से विवाद चल रहा है. जिसपर राम आसरे आये दिन राजाराम की पुत्री के साथ छेड़छाड़ व छीटाकशी भी करता था. बुधवार शाम जब उसकी पुत्री घर में अकेली थी, तो राम आसरे उसके घर में घुस गए. इस बीच पीड़िता का पिता भी घर पहुंच गया. राजाराम ने जब इसका विरोध किया तो राम आसरे ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पिता पुत्री पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया. जिससे पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. 

राम आसरे ने पिता-पुत्री को जमकर पीटा

राम आसरे की दबंगई का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि वो तांडव करता रहा और किसी ग्रामीण में बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई. तांडव करने के बाद वो सब वहां से चलते बने. गिरते पड़ते पिता पुत्री भदोखर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. यहां भी उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ा और इस बीच पुत्री की आंख से व पिता के सिर से खून बहता रहा लेकिन उनका इलाज़ भी करवाना खाकी के जिम्मेदारों ने उचित नहीं समझा.

 राजाराम ने बताया कि, गांव के ही राम आसरे आए दिन परेशान करते हैं.  मैं उनके यहां दूध देता था. मेरा पांच हजार रुपया भी बकाया है, लेकिन मैं झगड़े के कारण ही उनसे अपना पैसा भी नहीं मांगता हूं. वह आए दिन मेरी बेटी के साथ बदतमीजी करते हैं. आज भी उन लोगो ने मारपीट की. थाने इसलिए नहीं जाता था क्योंकि मैं अकेला हूं परिवार में और कुछ सुनवाई नहीं होती है. 

ये भी पढ़ें.

यूपी पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान आज, इन 17 जिलों में होगी वोटिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget