एक्सप्लोरर

Fatehpur Accident: फतेहपुर में बेकाबू टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर, 9 की मौत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

Fatehpur Raod Accident: फतेहपुर में हुए सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने दुख जताया है. मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

Fatehpur Accident: यूपी के फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर चिल्ली मोड़ के पास दूध के टैंकर की टक्कर लगने से ऑटो रिक्‍शा सवार नौ लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे के पीड़ितों को आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है. 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर के घाटमपुर से 11 लोग एक ऑटो रिक्‍शा पर सवार होकर फतेहपुर जिले के जहानाबाद आ रहे थे. रास्‍ते में जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो रिक्‍शा सवार नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में 9 की मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में अनिल (40), उनकी पत्नी यशोदा (30), बेटे अशर्फीलाल (5) और लव (1) तथा बेटी पल्लवी (4) की पहचान हुई है. अन्य चार मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की पूरी मदद में जुटा है.’’ पीएमओ से किए गए एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है. 

सीएम योगी ने दिए समुचित इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फतेहपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’’

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव का निकाय चुनाव की हार पर फिर छलका दर्द, बोले- 'बीजेपी ने खुला नंगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget