एक्सप्लोरर

कसम नून लोटा वाली, क्या जयंत चौधरी सजा पायेंगे वोटों की थाली

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत मीडिया से बात करते करते रो पड़े. फिर तो किसान आंदोलन को नई ताक़त मिल गई. अगले ही दिन उनके भाई नरेश टिकैत ने मुज़फ़्फ़रनगर में किसान पंचायत बुला ली.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन में नून लोटा कसम की एंट्री हो गई है. मोदी सरकार के ख़िलाफ़ किसान पीछे न हट जाएं. इसीलिए इस कसम  का वास्ता दिया जा रहा है. आंदोलन के बहाने आरएलडी अपना राजनैतिक लाइन लेंथ ठीक करने में जुटी है. बड़े और छोटे चौधरी किसान आंदोलन में कूद कर अपना खेल बना रहे हैं. बहाना राकेश टिकैत के आंसुओं का है. लेकिन निशाने पर है यूपी का चुनाव. इसीलिए तो जयंत ताबड़तोड़ किसान महापंचायत कर रहे हैं. बीजेपी के सामाजिक बॉयकॉट की अपील कर रहे हैं. आरएलडी पिछले लोकसभा चुनाव का हिसाब बराबर करना चाहती है. अजीत सिंह और जयंत चौधरी दोनों.

पश्चिमी यूपी में नून लोटा कसम को जाट अपना मान और सम्मान समझते हैं. जिसने भी कसम तोड़ी उसे नमकहराम समझा जाता है. जाट बिरादरी में नून लोटा कसम किसी भीष्म प्रतिज्ञा से कम नहीं होती. लोटा में पानी, फिर पानी में नमक डाल कर ये कसम ली जाती है. खापों की परंपरा में नून लोटा क़सम तोड़ने वालों को बिरादरी से बाहर कर दिया जाता है.

नून लोटा कसम फिर से चर्चा में है. आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की कसम पर पश्चिमी यूपी में बहस छिड़ी है. बात मुज़फ़्फ़रनगर के किसान महापंचायत की है. पंचायत बुलाई तो नरेश टिकैत ने थी. जो भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं. अपने भाई राकेश टिकैत के आंसुओं ने उन्हें बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ बाग़ी बना दिया था. वे भारी ग़ुस्से में हैं. उनकी इसी नाराज़गी को थोड़ा और बढ़ाने के लिये जयंत चौधरी पूरी तैयारी के साथ आए थे. वे मंच से भाषण दे रहे थे. जयंत का एक साथी लोटा, बोतल में गंगाजल और नमक का पैकेट लेकर पीछे खड़ा था. मंच के सामने लोगों की भीड़ थी. बस जयंत ने मौक़े इमोशनल कार्ड खेल दिया. उन्होंने नून लोटा कसम खाई और नरेश टिकैत से भी ऐसा ही करने को कहा. उन्हें लगा जब मंच पर साथ हैं तो कसम भी साथ लेने में में क्या दिक़्क़त ! लेकिन टिकैत टस से मस नहीं हुए. जयंत का दांव चल नहीं पाया.

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत मीडिया से बात करते करते रो पड़े. फिर तो किसान आंदोलन को नई ताक़त मिल गई. अगले ही दिन उनके भाई नरेश टिकैत ने मुज़फ़्फ़रनगर में किसान पंचायत बुला ली. आरएलडी तो जैसे इसी मौक़े के इंतज़ार में थी. जयंत चौधरी पहले ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश से मिले और फिर मुज़फ़्फ़रनगर जाकर नरेश के साथ हो गए. मंच पर नरेश टिकैत और जयंत चौधरी ने साथ लड़ाई लड़ने का एलान किया. लड़ाई बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़. लेकिन ये साथ का भ्रम पहले कसम में टूटा. फिर बिजनौर की किसान पंचायत में. जब भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने जयंत को मंच पर चढ़ने से मना कर दिया. आरएलडी समर्थकों के हंगामे के बाद जयंत को मंच पर जगह मिली.

राकेश टिकैत के आंसू के बहाने जयंत चौधरी अपना राजनैतिक घर बसाने में लगे हैं. जो पिछले लोकसभा चुनाव में उजड़ गया था. चौधरी अजित सिंह मुज़फ़्फ़रनगर से चुनाव हार गए थे. जाटलैंड में उन्हें एसपी और बीएसपी का समर्थन था. तब भी चौधरी अपनी पगड़ी नहीं बचा पाए. कहते हैं कि राकेश टिकैत ने तब बीजेपी का साथ दिया था. किसान आंदोलन से चौधरी की उम्मीदें जग गई हैं. उनके बेटे जयंत हर दिन कहीं न कहीं पंचायत कर रहे हैं. बीजेपी के सामाजिक बॉयकॉट की कसमें खा रहे हैं. नून लोटा कसम से जाटों का दिल का रिश्ता रहा है. कहते हैं कि आज़ादी की लड़ाई में भी इसने बड़ा काम किया था. बात 1857 की है. मेरठ में अंग्रेजों के ख़िलाफ़ सैनिकों ने बग़ावत कर दी थी. शाहमल की अगुवाई में हज़ारों जाट लोटे में नमक लेकर कसम ली थी अंग्रेजों को भगाने की. जाटों ने बड़ौत में सरकारी ख़ज़ाना लूट लिया था. बाद में अंग्रेजों से लड़ाई में वे शहीद हो गए.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget