एक्सप्लोरर

जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले किसानों की पुलिस से हल्की नोकझोंक, जानिए क्या बोले योगेंद्र यादव?

कृषि कानूनों को लेकर किसान आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों को आई कार्ड चेक करने के लिए रोक दिया था.

Farmers Protest: किसान जंतर-मंतर पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिंधु बॉर्डर से पांच बसों में किसान जंतर-मंतर पहुंचे हैं. हालांकि, जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. दरअसल, जैसे ही किसानों की बस दिल्ली में दाखिल हुई वैसे ही दिल्ली पुलिस ने सभी बसों को रोक दिया. बसों में बैठे किसानों के आई कार्ड चेक किए गए. पुलिस ने किसान नेताओं को सख्त हिदायत दी कि 26 जनवरी जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो. वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें तय समय पर दिल्ली पुलिस जाने नहीं दे रही है, विलंब कर रही है ताकि वह अपने समय पर जंतर-मंतर न पहुंच सके.

इन किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी कर रहे थे. राकेश टिकैत व योगेंद्र यादव ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की और काफी जद्दोजहद के बाद आखिर में किसानों को जंतर मंतर के लिए दिल्ली पुलिस अपने सुरक्षा घेरे के बीच लेकर रवाना हुई.

क्या बोले योगेंद्र यादव?
योगेंद्र यादव ने बताया कि जब पुलिस ने दो बार इन बसों को और जो किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं उन्हें चेक कर चुकी है तो उसके बाद तीसरी बार चेक करने का क्या औचित्य है. योगेंद्र यादव ने कहा हमारा जो रूट प्लान है और जो हमारी तैयारी है हम उसी रूट पर ही जाएंगे. हमारे प्रत्येक किसान के पास उसका आईकार्ड है. सभी सदस्यों की जानकारी दिल्ली पुलिस को निकलने से पहले दे दी गई है. अगर हमारे किसानों के बीच में कोई उपद्रवी घुसता है या कोई अराजकता फैल आता है तो उसकी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की होगी किसान या किसान नेताओं की नहीं.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- जिस 'प्रॉपर्टी' पर योगी जी बैठे हैं, जनता उसे जब्त कर सकती है

आगरा: महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या से हड़कंप, लाश के पास मिला पूजा का सामान, जांच में जुटी पुलिस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget