एक्सप्लोरर

आगरा: महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या से हड़कंप, लाश के पास मिला पूजा का सामान, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के कूंचा साधुराम इलाके में एक घर में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिली है. चारों शव खून से लथपथ मिले हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

Murder in Agra: यूपी के आगरा जिले में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है. सभी लाशें खून से लथपथ मिली हैं. चार लोगों की हत्या की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच कर रहे हैं.

दिल दहला देने वाला ये मामला कूंचा साधुराम इलाके का है. यहां एक ही घर में महिला और उसके तीन बच्चों की खून से लथपथ लाश मिली है. चारों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. महिला का नाम रेखा राठौर बताया जा रहा है. रेखा तलाकशुदा महिला है और पिछले दो सालों से अपने पति से अलग रह रही थी. महिला के दो बेटे और एक बेटी थी जिनका नाम पारस, टुकटुक और माही था. पुलिस ने सुनील नाम के शख्स को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि रेखा के घर का दरवाजा कई घंटों से खुला हुआ था. पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा. एक साथ चार लाशों को देखकर हड़कंप मच गया. फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच गए. एडीजी जोन राजीव कृष्ण भी मौके पर मौजूद हैं. डॉग स्क्वायड की टीम भी छानबीन कर रही है.

तंत्र-मंत्र की आशंका
चारों की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है. हालांकि, पुलिस तंत्र-मंत्र का एंगल भी लेकर चल रही है. दरअसल, शवों के पास से कटा नींबू और पूजा का सामान बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

यूपी चुनाव से पहले जमीन पर उतरे अखिलेश यादव, कहा- समाजवादी पार्टी ही बीजेपी का विकल्प

योगी सरकार का बड़ा फैसला- सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे सचिवालय, 58 हजार से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटरों की होगी तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget