एक्सप्लोरर

बारिश के पानी से नष्ट हुई किसानों की 200 बीघा फसल, सरकार से की मुआवजे की मांग

शामली में किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी फसलों में बारिश का पानी भर गया था. फसलों में पानी भरा होने के कारण फसलें गलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.

Flood ruined Farmers crops: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किसान परेशान हैं. एक सप्ताह से किसानों की करीब 200 बीघा मुंजी की फसलों में पानी भरा हुआ हैं. जिस कारण किसानों की लाखों रुपए की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं. परेशान किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

फसल हुई बर्बाद
कैराना तहसील गांव बसेड़ा गांव में दर्जनों किसानों ने अपने-अपने खेतों मुंजी की फसल लगाई थी. किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी फसलों में बारिश का पानी भर गया था. पानी की निकासी ना होने के कारण मुंजी की फसलें 4 से 5 फीट बारिश के पानी में डूब गई हैं. लगातार, फसलों में पानी भरा होने के कारण फसलें गलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.

खेत में भरा है पानी
किसान अली शेर की 20 बीघा, अकबरी की 15 बीघा, बिद्दा की 26 बीघा, यामीन की 3 बीघा, सराफत की 12 बीघा, असलम की 24 बीघा, साजिद की 15 बीघा, मेहरबान की 5 बीघा, इसराना की 11 बीघा, सादीन की 10 बीघा, शमीम की 10 बीघा, सरवर की 10 बीघा, असलम की 10 बीघा सहित तमाम किसानों की करीब 200 बीघा मुंजी की फसलों में एक सप्ताह से पानी भरा हुआ हैं.

मुआवजे की मांग 
किसानों ने बताया कि एक बीघा मुंजी की फसल तैयार करने में 5 हजार रुपए का खर्च आता है. फसल तैयार होने के बाद मंडी में 10 हजार रुपए प्रति बीघा बिक जाती है. लेकिन, फसल तैयार होने से पहले ही बारिश के पानी ने उनकी 20 लाख रुपए की कीमत की फसलों को बर्बाद कर दिया है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

गंगा नदी का बढ़ रहा है जलस्तर
गौरतलब है कि, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है. प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. साथ ही लोगों में भी बाढ़ की दहशत देखी जा रही है. लोग अपने लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: रीता बहुगुणा जोशी और राज बब्बर समेत 9 पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget