एक्सप्लोरर

गाजीपुर से शाम तक हटने के लिए आंदोलनकारी किसानों को यूपी पुलिस का अल्टीमेटम

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर में बैठे आंदोलनकारी किसानों को वहां से हटने को कहा है. यूपी पुलिस की तरफ से इन लोगों को आज शाम तक का वक्त दिया गया है.

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारी किसानों की तरफ से कई जगहों पर भारी उपद्रव मचाए जाने के बाद इनसे जुड़े किसान संगठन अब खुद ही किनारा कर आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के पड़ोसी राज्य सरकारों की तरफ से भी इन प्रदर्शनकारियों को लेकर अब सख्ती बरती जा रही है. यूपी सरकार ने उन जगहों के डीएम को निर्देश है जहां किसानों का धरना चल रहा है, वहां प्रदर्शन स्थलों को खाली करवाएं. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है- किसानों से आग्रह है कि जहां जहां किसान धरने पर बैठे हैं, वे खुद ही आज खाली कर दें. सरकार उन्हें उनके घर जाने तक फ्री सर्विस भी देगी. गाजीपुर में भी बसें पहुंची हैं. गाजीपुर में अभी लगभग 1200 किसान मौजूद हैं. उधर, यूपी पुलिस ने गाजीपुर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटने के लिए कहा है.

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर में बैठे आंदोलनकारी किसानों को वहां से हटने को कहा है. यूपी पुलिस की तरफ से इन लोगों को आज शाम तक का वक्त दिया गया है. जबकि, नोएडा-दिल्ली के जोड़ने वाले चिल्ली बॉर्डर से आंदोलनकारी किसान पहले ही अनशन खत्म कर वहां से उठ चुके हैं.

उधर, खट्टर सरकार ने आदेश में कहा है कि राज्य के तीन जिले- सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर लगी रोक को 28 जनवरी की शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है.

गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन का दूसरा धड़ा भानू ने आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया. बीकेयू (भानू) के अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जो कुछ भी हुआ उनसे काफी दुख पहुंचा. इसके अलावा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी आंदोलन को खत्म करने का बुधवार को ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने जवानों को लिखी चिट्ठी, कहा- आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, सतर्क रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget