एक्सप्लोरर

UP Politics: 'राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए, पता नहीं चलता', जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने पर बोले किसान नेता नरेश टिकैत

Jayant Chaudhary News: रालोद के एनडीए में जाने की ख़बरों पर किसान नेता नरेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले को लेने पहले जयंत चौधरी को बात करनी चाहिए थी.

Naresh Tikait News: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की खबरों के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. रविवार को पत्रकारों से बात करके हुए किसान नेता ने कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को ये फैसला लेने से पहले उन लोगों से चर्चा कर लेनी चाहिए थी जो तीन पीढ़ियों से उनसे जुड़े हैं. 

नरेश टिकैत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए, पता नहीं चलता. जयंत चौधरी की अपनी सोच है लेकिन उन्हें कम से कम उन लोगों से सलाह लेनी चाहिए थी जो तीन पीढ़ियों से उनके साथ हैं.' टिकैत ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा. टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और वह भारत रत्न के हकदार थे.

जयंत चौधरी पर क्या बोले नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा, 'उन्हें (चरण सिंह) यह सम्मान पहले ही मिलना चाहिए था. किसानों ने पहले ही चौधरी चरण सिंह जी के लिए भारत रत्न की मांग की थी. सरकार को अब किसानों की ज्वलंत समस्याओं का भी समाधान करना चाहिए.' टिकैत ने सरकार पर कम गन्ना मूल्य घोषित कर किसानों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया.

जयंत चौधरी के इन दिनों एनडीए की चर्चाएं जोरों से हैं. माना जा रहा है एनडीए के साथ रालोद का जाना लगभग तय हो गया है और जयंत कभी भी इसका एलान भी कर सकते हैं. मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है, जिसके बाद जयंत के कई ऐसे बयान आए हैं जिससे ये खबरें और पक्की हो रही है. पत्रकारों द्वारा एनडीए में जाने के सवाल का जवाब देते हुए भी उन्होंने ये कहा था कि 'अब मैं किस मुंह से इनकार करूं.'

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, यूपी से इन्हें बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget