एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुगल काल की तरह काम कर रही मोदी सरकार' किसान नेता नरेश टिकैत ने केंद्र पर बोला हमला

UP News: किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि चाहे अग्नि वीर योजना हो या किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार फेल साबित हुई है. नरेश टिकैट ने मोदी सरकार की मुगलों से तुलना की.

Basti News: शहीद किसानों की याद में बस्ती जनपद के मुंडेरवा चौराहे पर आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे बड़े किसान नेता नरेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का मंत्र भी दिया. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए किसान नेता नरेश टिकैत में कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश का किसान और युवा इतना दुखी है कि आज वह बारूद की नोक पर जीवन जीने को मजबूर है. 

किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि चाहे अग्नि वीर योजना हो या किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार फेल साबित हुई है. किसान अपने जमीनों को बेचने को मजबूर है क्योंकि उसे उसकी फसल का लागत तक नहीं मिल पा रहा है. यही नहीं 10 साल से सरकार ने कोई सर्किल रेट भी नहीं बढ़ाया है. इसके अलावा गन्नों के रेट भी पुराने ही चले आ रहे हैं. 

नरेश टिकट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहां कि, पश्चिम के किसानों से पूर्वांचल के किसान खेती के मामले में काफी पीछे हैं, क्योंकि उनके पास सुविधाओं की कमी है. ट्यूबेल और बिजली की व्यवस्था काफी खराब है जिस वजह से पूर्वांचल के किसान मेहनत तो करते हैं, मगर उन्हें उसे हिसाब से फसल नहीं मिल पाती. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के किसानों की हालत खराब है और वे बहुत दुखी है. 

सरकार की नीतियां किसान विरोधी- नरेश टिकैत
आंदोलन के सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा कि, हम अपनी बात और मांग को लेकर सरकार से लड़ाई नहीं कर सकते, इसलिए आंदोलन करना मजबूरी है. सरकार की नीतियां किसान विरोधी है. इसलिए देश के किसान आंदोलन करने को मजबूर होता है, क्योंकि सरकार के सामने किसान गोली नहीं चला सकता. किसान गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखता है और सरकार की जिम्मेदारी है की उस पर अमल करे. एक देश में अलग-अलग राज्यों में किसानों के साथ भेदभाव किया जाता है. मिल मालिक रेट बढ़ाने की बात करते हैं जबकि सरकार कुछ नहीं करती है.

किसानों के अलग-अलग संगठनों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर किसान नेता नरेश टिकट ने कहा, किसानों का काम अनाज पैदा करना है इसलिए सभी संगठन के किसान एकजुट रहें और अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखें. किसानों के आत्महत्या के सवाल पर नरेश टिकट ने कहा, मजबूरी में आत्महत्या कर रहा है ऐसे में सरकार ठोस नीति बनाए जिससे किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिल सके, ताकि वह मजबूर होकर आत्महत्या ना करें. 

स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग
मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए नरेश टिकट ने कहा, मोदी सरकार मुगल काल की तरह काम कर रही है और वह किसान संगठनों को तोड़ना चाहती है. मगर वे इसमें कामयाब नहीं होंगे. इसलिए सरकार किसानों के साथ खड़ी रहे, न की उनके खिलाफ साजिश रचे. स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मोदी सरकार अपनी ही कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं कर रही है जिसमें साफ तौर पर किसानों की आय डेढ़ गुना बढ़ाने की बात कही गई है. अगर सरकार वाकई में देश के किसानों की हितैषी है तो वह स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू करे.

ये भी पढ़ें: निकिता सिंघानिया के घरवालों से पूछताछ से पहले जौनपुर के वकील बोले- 'कानून का हो रहा है दुरुपयोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget