एक्सप्लोरर

फेनी तूफान का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर,सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज में मूसलाधार बारिश

गोरखपुर मंडल के पूर्वी जिले कुशीनगर में सबसे पहले दस्‍तक देने वाले फेनी तूफान ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले का मिजाज बदल दिया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पूर्वी तट से उठे 'फेनी' चक्रवाती तूफान ने पूर्वी भारत को अपनी चपेट में लेने के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से की तरफ रूख कर लिया है। गोरखपुर मंडल के पूर्वी जिले कुशीनगर में सबसे पहले दस्‍तक देने वाले फेनी तूफान ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले का मिजाज बदल दिया।

सुबह होते होते पूरी तरह से फेनी की चपेट में आ गया और पूरे जिले में जमकर बारिश हुई। कुशीनगर के अलावा देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, बस्‍ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में भी मौसम का मिजाज बदल गया। सिद्धार्थनगर में आंधी आने से थाने में पेड़ गिर गया जिससे एक सिपाही की मौत हो गई।

कुशीनगर में उमस भरी गर्मी में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उन किसानों के पसीने छूट रहे हैं जिनकी गेंहू तेज हवाओं में खेतों से उड़ कर दूर बिखर गए। किसानों को कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। तेज हवा में छप्पर और टीन की छतें उड़ने, दीवार गिरने, पेड़ और बिजली के खम्भे भी उखड़ने से जीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। जनपद में बिजली गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर है। मूसलाधार बारिश से सड़कों पर सन्नाटा है। स्कूल के समय बारिश शुरू होने से आधे से अधिक बच्चे रास्ते में ही फंस गए, अधिकांश तो मौसम का रुख देखकर घर लौट गए।

देवरिया में आसमान में काले बादल छाए। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बूंदा बांदी भी हुई और तेज हवाएं चल रही हैं। संतकबीर नगर में भी तकरीबन ऐसा ही मौसम रहा। महराजगंज जिले में भी मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। गोरखपुर में भी सुबह कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी हुई और पूरे जिले में तेज हवाएं चल रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget