एक्सप्लोरर

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन का पांच दिवसीय ‘मुड़िया पूनों’ लक्खी मेला शुरु

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पांच दिन तक लगनेवाला मुड़ियां पूनों मेला शरू हो गया। ये 12 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई की रात तक चलेगा। प्रशासन के मुताबिक इस बार 80 लाख से अधिका श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला पांच दिवसीय मेला (जिसे अक्सर गुरु पूर्णिमा एवं स्थानीय स्तर पर मुड़िया पूनों मेला कहा जाता है) शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया। गुरुवार रात से यहां श्रद्धालुओं का आगमन शुरु हो गया था।

तैयारियों की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ''यह मेला इस बार 12 जुलाई से शुरू हो रहा है जो आषाढ़ पूर्णिमा की रात 16 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर देश-विदेश से 80 लाख से अधिक परिक्रमार्थियों के यहां आने का अनुमान है। इसीलिए मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आठ सुपर जोन, 21 जोन व 60 सेक्टरों में विभाजित कर चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है।''

मेले से जुड़े अधिकारी ने बताया, ''मेले के दौरान सड़क पर जाम न लगे, इस विषय पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। चूंकि दिल्ली और एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए गोवर्धन पहुंचने वाले हर मार्ग पर गोवर्धन से तीन किमी पूर्व ही 42 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालु कोसीकलां से नन्दगाव, बरसाना होते हुए गोवर्धन पहुंच सकेंगे। भरतपुर से आने वाले सौंख और डीग से गोवर्धन पहुंच सकेंगे जबकि अलीगढ़, हाथरस, आगरा से आने वाले श्रद्धालु गोवर्धन चैराहा होकर ही गोवर्धन पहुंच सकेंगे।''

उन्होंने बताया, ''इसके साथ ही पूरे परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा सुरक्षा के लिए मेले के चप्पे-चप्पे पर ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर सुपर जोन पर एक पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।''

रेलवे के जन संपर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे भी मेले में दस अतिरिक्त ट्रेनें अतिरिक्त कोचों के साथ संचालित की जाएंगी, जो मथुरा-कासगंज, मथुरा-अलवर रेलखण्डों पर चलेंगी। इनके अलावा झांसी-आगरा व झांसी-ग्वालियर पैसेंजर को मथुरा तक चलाया जाएगा। गोवर्धन के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएगी। अन्य पैसेंजर ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे।

गोवर्धन के उप जिलाधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया, ''गोवर्धन में श्रद्धालु परिक्रमा के दौरान दानघाटी और मुकुट मुखारबिंद मंदिर के दर्शन सुबह साढ़े चार से रात साढ़े ग्यारह बजे तक कर सकेंगे एवं जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर के दर्शन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे।''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget