एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में नकली दवाओं के काले कारोबार का भंडाफोड़, 15 लाख की दवाइयां जब्त

मुरादाबाद में ड्रग्स विभाग की छापेमारी में 15 लाख रुपये मूल्य की नकली दवाइयां जब्त की गईं। इनमें कई दवाइयां ऐसी थीं जिनमें खतरनाक केमिकल था, जो इंसान को नपुंसक तक बना सकता है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। एक बार फिर मुरादाबाद में नकली दवाओं के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें ड्रग्स विभाग की टीम ने शहर के दो मेडिकल स्टोर से 15 लाख से ऊपर की नकली दवाइयां बरामद की हैं। टीम को हैरानी तब हुई जब जब्त की गई दवाइयों के सारे बिल असली निकले, जिसमें जीएसटी भी चुकाया गया था, ताकि कोई पकड़ न सके। शहर में ये दवाइयां गाजियाबाद से सप्लाई की जा रही थी। टीम ने नकली दवाइयों को सीज कर दिया है। इन दवाइयों में एक ऐसा केमिकल भी पकड़ा गया है जिसके इस्तेमाल से व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है। क्योंकि इसे सेक्स वर्धक क्रीम के रूप में बेचा जा रहा है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर नरेश मोहन को पिछले काफी समय से शहर के कई मेडिकल स्टोर्स पर नामी कंपनी की नकली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम लगातार ट्रेस कर रही थी। आज जिस कंपनी के नाम से नकली दवाइयां बेची जा रही थी उसके प्रतिनिधियों और पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदल मेडिको और स्टेशन रोड स्थित एयर मेडिकोज पर छापा मारा गया।

यहां टीम को एंटी फंगल क्रीम, पेंटम प्लस की 14 हजार 400 पेटी बरामद हुईं। वहीं दूसरे मेडिकल स्टोर से भी नकली दवाइयां बरामद हुईं। इनके सैंपल को जांच को पहले भेजे गए थे। वही टीम ने एक और आयुर्वेदिक क्रीम पकड़ी है। जिसे सेक्स वर्धक बताकर बेचा जा रहा था। टीम के मुताबिक उसमें ऐसे केमिकल हैं जो व्यक्ति को नपुंसक तक कर सकते हैं। टीम ने सभी दवाओं को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget