एक्सप्लोरर

फर्जी अनामिका शुक्ला उर्फ 'भावना' को सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का नाम बताकर सबको चौंकाया

सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही भावना को पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक भावना से पूछताछ चल रही है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं

सहारनपुर. चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण में सहारनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अनामिका के नाम पर सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करने वाली फर्जी अनामिका ( भावना ) को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में भावना ने बताया है कि मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे चार लाख रुपये लिए थे.

मैनपुरी से भावना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सोमवार रात उसे लेकर सहारनपुर पहुंची. यहां उसे महिला थाने में रखा गया है. सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भावना ने अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी की थी. मामला खुलने के बाद सात जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसी मामले की जांच कर रही जनकपुरी पुलिस अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर में नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका की तलाश कर रही थी.

फर्जी अनामिका शुक्ला उर्फ 'भावना' को सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का नाम बताकर सबको चौंकाया

जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर में नौकरी करने वाली महिला का नाम 'भावना' है और वह कासगंज की रहने वाली है. इसी क्रम में सहारनपुर पुलिस की एक टीम कासगंज के लिए रवाना हुई थी. वहां कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन भावना का पता नहीं चल रहा था. इसके बाद लगातार तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली और भावना को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पूछताछ में भावना ने कई खुलासे किये हैं. कुछ नए लोगों के नाम भी सामने आए हैं. उन सभी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल भावना ने बताया है कि मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र ने चार लाख लेकर उसे नौकरी दिलाई थी. पुलिस अब इस पूरे मामले में अपनी जांच पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सबूतों को इकट्ठा कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget