एक्सप्लोरर

शंकराचार्य ने सीएम योगी को वीडियो कॉल पर लगाई फटकार? जानें- वायरल वीडियो की सच्चाई

Swami Avimukteshwaranand: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक वीडियो सोश मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सीएम योगी का डाटा है.

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो महाकुंभ के इंतजाम और भगदड़ की घटना पर सवाल उठाते हुए किसी को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान फटकार लगाई है. इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है? क्या वाकई शंकराचार्य ने सीएम योगी को डांटा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शंकराचार्य ये कहते नजर आ रहे हैं कि "तुम तो कह रहे थे कि मैंने पूरी व्यवस्था की हैं. तुम तो कह रहे थे कि 40 करोड़ लोग आने वाले हैं और मैंने 100 करोड़ की व्यवस्था की है." उनकी इस बात को लेकर ये कहा जा रहा है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डांट लगाई है. दावा है कि इस घटना के बाद शंकराचार्य ने सीएम योगी को वीडियो कॉल पर फटकार लगाई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

शंकराचार्य के वायरल वीडियो की सच्चाई
लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है. दरअसल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद  का ये वीडियो एक गुजराती पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू का है. यानी वीडियो कॉल पर शंकराचार्य सीएम योगी से नहीं बल्कि एक गुजराती पत्रकार से बात कर रहे थे, ये वीडियो जमावट नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 3 फरवरी 2025 को अपलोड किया गया था. चैनल की एंकर दिवांशी जोशी ने वीडियो कॉल पर शंकराचार्य का इंटरव्यू लिया था. जिसमें शंकराचार्य ने ये सारी बातें कही हैं. 

चैनल की एंकर ने जब शंकराचार्य से महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों के लेकर सवाल पूछा तो उसका जवाब देते हुए शंकराचार्य ने ये सारी बातें कहीं हैं. चैनल की एंकर दिवांशी जोशी और वीडियो में फोन पकड़े दिख रहे शंकराचार्य के शिष्य विपिन दवे दोनों ने ही इस बात की पुष्टि भी की है. साफ है कि शंकराचार्य का ये वीडियो एक एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू का हिस्सा है. उन्होंने सीएम योगी से वीडियो कॉल पर बात नहीं की है. उनके वीडियो को सीएम योगी के साथ संबंधित बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget